दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जैकी चैन को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दिशा एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'कुंग फू योगा' में जैकी चैन के साथ काम कर चुकी हैं।
अपनी बोल्ड अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने जैकी चैन को उनके जन्मदिन की बधाई दी हैं।
विज्ञापन
जैकी के साथ काम कर चुकी हैं दिशा
दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जैकी चैन को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपनी और जैकी की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। दिशा एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'कुंग फू योगा' में जैकी चैन के साथ काम कर चुकी हैं।
जैकी चैन को बताया 70 साल का युवा
दिशा ने इस खास दिन पर अपनी इंस्टा स्टोरी में दो तस्वीरों को प्रशंसकों के साथ साझा किया। पहली तस्वीर में दिशा और जैकी पहाड़ों के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर को साझा करते हुए दिशा ने जैकी चैन को 'सुपरहीरो' करार दिया। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "70 साल का युवा। मेरे सुपरहीरो और जीवित लीजेंड टैगू को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” दिशा ने दूसरी स्टोरी में जैकी की एक काफी पुरानी तस्वीर साझा की। इस पर उन्होंने लिखा, “आपके जैसा कोई नहीं। हमारे बचपन को यादगार बनाने के लिए धन्यवाद।"
'कल्कि 2898 एडी' में दिखेंगे बड़े सितारे
दिशा पाटनी ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों को दर्शकों के साथ साझा किया था। ये तस्वीरें फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान की थी। तस्वीरों में दिशा के साथ प्रभास भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। दिशा और प्रभास के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में 6000 साल का समय दिखाया जाएगा। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।