फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: राजामौली पर चढ़ा 'देवरा' का खुमार, जूनियर एनटीआर की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे निर्देशक

Fri, 27 Sep 2024 12:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी और जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी फिल्म 'देवरा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। निर्देशक राजामौली इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे। 
विज्ञापन
देवरा-एसएस राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'देवरा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों के बीच क्रेज देखा जा रहा है। दर्शक तो इस फिल्म के लिए बेकरार हैं ही, साथ ही फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों में भी फिल्म के लिए उत्साह देखा जा रहा है। मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली भी फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे। राजामौली ने हैदराबाद में परिवार के साथ इस फिल्म का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

Vicky Kaushal: विक्की कौशल के पोस्ट पर राजकुमार राव ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, फैंस को भाया दोनों का मस्ती-मजाक

परिवार के साथ थिएटर पहुंचे राजामौली
कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर ने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया है। उनके अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान भी हैं। चर्चित सितारों से सजी इस फिल्म को एस एस राजामौली अपने परिवार के साथ देखने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्देशक की पत्नी रमा राजामौली भी थिएटर पहुंचीं। निर्देशक को अपने बीच पाकर दर्शक भी हैरान रह गए। साउथ पैपराजी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया गया है।
विज्ञापन

 

जूनियर एनटीआर और राजामौली के बीच है मजबूत रिश्ता
एसएस राजामौली का जूनियर एनटीआर के साथ काफी करीबी रिश्ता है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और साथ में कई फिल्म कर चुके हैं। दोनों ने 'सिम्हादरी' (2003), 'यामाडोंगा' (2007) और 'आरआरआर' (2022) में साथ काम किया है। फिल्म 'देवरा' जूनियर एनटीआर की करीब छह साल बाद आई सोलो फिल्म है। फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 
विज्ञापन


म्यूजिक कंपोजर ने बनाया माहौल
फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर भी इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाना गाकर दर्शकों के बीच माहौल बना दिया। उनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देवरा मूवीज के इंस्टा हैंडल से साझा किया गया है। अनिरुद्ध ने चेन्नई के सिनेमाघर में यह फिल्म देखी। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्या इतिहास रचती है।
Saif Ali Khan: इस मामले में पापा से सलाह लेते हैं इब्राहिम अली, सैफ बोले-'खुद को खुशकिस्मत मानता हूं'




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें