'सावित्री' और 'सेनापति' के निर्देशक पवन सादिनेनी जल्द ही दुलकर सलमान के साथ एक फिल्म पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक तारीख ट्वीट की है, जिसे फिल्म की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेता दुलकर सलमान हाल ही में, साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो करते दिखाई दिए थे। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म 'लकी भास्कर' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं, जिसका निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। ऐसा लगता है कि जुलाई का महीना दुलकर के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि एक तो 28 जुलाई को उनका जन्मदिन आने वाला है और उसी के आस-पास उनकी नई फिल्म की भी घोषणा हो सकती है।
पवन सादिनेनी ने ट्वीट की तारीख
'सावित्री', 'सेनापति' और 'प्रेमा इश्क काधल' फिल्म का निर्देशन करने वाले पवन सादिनेनी ने अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया है, जिसमें केवल एक तारीख- 27 जुलाई लिखी हुई है। इस तारीख को दुलकर सलमान की नई फिल्म की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है।
पहले ही आ चुकी है पवन और दुलकर सलमान के साथ काम करने की खबर
28 जुलाई को दुलकर सलमान अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे और उससे एक दिन पहले उनकी नई फिल्म का एलान किए जाने की पूरी संभावना है। निर्देशक पवन सादिनेनी का ट्वीट इसी ओर इशारा कर रहा है, क्योंकि दोनों के साथ में काम करने की खबर पहले ही आ चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया जाएगा। बता दें कि लकी भास्कर 07 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।