फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: निर्देशक पवन सादिनेनी ने जो तारीख ट्वीट की, उसका दुलकर सलमान से निकल गया कनेक्शन

Wed, 24 Jul 2024 12:31 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'सावित्री' और 'सेनापति' के निर्देशक पवन सादिनेनी जल्द ही दुलकर सलमान के साथ एक फिल्म पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक तारीख ट्वीट की है, जिसे फिल्म की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन
दुलकर सलमान और पवन सादिनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan/@sadinenipavan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता दुलकर सलमान हाल ही में, साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो करते दिखाई दिए थे। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म 'लकी भास्कर' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं, जिसका निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। ऐसा लगता है कि जुलाई का महीना दुलकर के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि एक तो 28 जुलाई को उनका जन्मदिन आने वाला है और उसी के आस-पास उनकी नई फिल्म की भी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


Deadpool & Wolverine: डेडपूल और वूल्वरिन को साथ देखने को दर्शक बेताब, हिंदी संस्करण की धमाकेदार एडवांस बुकिंग

पवन सादिनेनी ने ट्वीट की तारीख
'सावित्री', 'सेनापति' और 'प्रेमा इश्क काधल' फिल्म का निर्देशन करने वाले पवन सादिनेनी ने अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया है, जिसमें केवल एक तारीख- 27 जुलाई लिखी हुई है। इस तारीख को दुलकर सलमान की नई फिल्म की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ajith Kumar: 'सलार' के निर्देशक प्रशांत नील के साथ दो फिल्म करेंगे अजित कुमार, इनमें से एक होगी 'केजीएफ 3'!

पहले ही आ चुकी है पवन और दुलकर सलमान के साथ काम करने की खबर 
28 जुलाई को दुलकर सलमान अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे और उससे एक दिन पहले उनकी नई फिल्म का एलान किए जाने की पूरी संभावना है। निर्देशक पवन सादिनेनी का ट्वीट इसी ओर इशारा कर रहा है, क्योंकि दोनों के साथ में काम करने की खबर पहले ही आ चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया जाएगा। बता दें कि लकी भास्कर 07 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। 

Tishaa Kumar: तिशा कुमार की प्रार्थना सभा में बिलख-बिलखकर रोते दिखे सोनू निगम, वीडियो देख सबकी आंखें हुईं नम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें