फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scam 2010: 'स्कैम 2010' पर हंसल मेहता को मिली थी चेतावनी, अब फिल्मकार ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 17 May 2024 11:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

निर्देशक हंसल मेहता ने बीते गुरुवार को 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' की घोषणा की थी। इसपर सहारा इंडिया के तरफ से कड़ी आपत्ति जताते हुए कानूनी कारवाई की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद अब हंसल मेहता ने जवाबी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक हंसल मेहता अपने सुपरहिट स्कैम फ्रेंचाइजी की वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने बीते गुरुवार को स्कैम सीरीज के तीसरे भाग की घोषणा की थी, जिसका शीर्षक 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा'  रखा गया है। यह वेब सीरीज सहारा इंडिया के प्रमुख रहे सुब्रत रॉय पर बनाई जा रही है, जिसका प्रसारण सोनी लिव पर किया जाएगा। सीरीज पर सहारा इंडिया परिवार के तरफ से कड़ा ऐतराज जताया गया है। अब उनके ऐतराज पर हंसल मेहता की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

विज्ञापन

Bollywood Directors: इस साल फिल्म इंडस्ट्री को मिले ये नए निर्देशक, हुनर की परीक्षा अभी बाकी
बीते गुरुवार साझा किया था टीजर 
निर्देशक हंसल मेहता की पिछली वेब सीरीज 'स्कैम 2003' दर्शकों को काफी पसंद आई थी, जिसके बाद से ही इसके अगले सीजन की मांग उठनी शुरू हो गई थी। दर्शकों का प्यार मिलता देख निर्माता इसका तीसरा सीजन भी लेकर आ रहे हैं, जिसका एलान बीते गुरुवार को हंसल मेहता ने कर दिया था। बीते गुरुवार को हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसके तीसरे सीजन की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


सहारा परिवार ने जताई थी आपत्ति
एक टीजर वीडियो के साथ उन्होंने इसकी घोषणा की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था,  'स्कैम वापस आ गया है। सोनी लिव पर 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' जल्द ही आ रहा है।' इस पर सहारा इंडिया परिवार के तरफ से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उन्होंने एक बयान जारी कर इसे अपमानजनक और घोन निंदनीय कार्य बताया था। इसके अलावा उनके तरफ से उचित कानूनी कारवाई करने की चेतावनी भी दी गई थी। अब सहारा इंडिया परिवार के बयान पर निर्देशक हंसल मेहता ने भी बयान दिया है। 
विज्ञापन

Shabana Azmi: शबाना और जावेद अख्तर की शादी को होने वाले हैं 40 साल, अभिनेत्री ने खोले सफल वैवाहिक जीवन के राज
आई हंसल मेहता की प्रतिक्रिया
हंसल मेहता फिलहाल अपनी आगामी सीरीज 'गांधी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सीरीज की शूटिंग यूके में की जा रही है। उन्होंने सहारा इंडिया परिवार के बयान पर कहा,'मैं फिलहाल यूके में शूटिंग कर रहा हूं। मैं इन सब बातों से वाकिफ नहीं हूं। इस संदर्भ में उचित जवाब संबंधित पक्षों द्वारा दी जाएगी'।
Chandu Champion: पारिवारिक हादसे के बीच चंदू चैंपियन ड्यूटी पर मुस्तैद, नए पोस्टर के साथ दी ट्रेलर की जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें