फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhadkan 2: निर्देशक धर्मेश दर्शन ने 'धड़कन 2' पर बना दिया सस्पेंस, अक्षय, सुनील और शिल्पा के फैंस हुए कंफ्यूज

Thu, 16 May 2024 04:40 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'धड़कन' का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने फिल्म के दूसरे भाग पर बातचीत की। 
विज्ञापन
फिल्म 'धड़कन' - फोटो : इंस्टाग्राम @dharmesh.darshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2000 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की एक फिल्म रिलीज हुई थी- 'धड़कन'। फिल्म के गाने और संवाद खूब हिट हुए थे। तीनों कलाकारों के फैंस चाहते हैं कि इस फिल्म एक और भाग बनाया जाए। इसी बीच अब 'धड़कन 2' को लेकर निर्देशक धर्मेश दर्शन की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन


'धड़कन 2' पर यह बोले धर्मेश
'धड़कन' का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने फिल्म के दूसरे भाग पर बातचीत की। धर्मेश ने खुलासा करते हुए कहा कि उनकी फिल्म 'धड़कन' का अगला भाग भी हो सकती है और नहीं भी। यह फिल्म आधुनिक सिनेमा का एक नया रुप भी हो सकती है। इस बातचीत में जब धर्मेश से डायरेक्शन की दुनिया में वापस लौटने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर सिनेमा को उनकी जरुरत होगी तो वो हमेशा मौजूद रहेंगे।

Bollywood: सार्वजनिक रूप से अपने प्रशंसकों पर बिफर चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में सलमान समेत इनका नाम शामिल
विज्ञापन


2023 में भी हुई थी 'धड़कन 2' की चर्चा
पिछले साल सितंबर महीने में भी 'धड़कन 2' को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। खुद डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने फिल्म के पाइपलाइन में होने की पुष्टि की थी। एक साक्षात्कार में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि फिल्म के पहले भाग के निर्माता रतन जैन ने उनसे फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में बात की थी।
विज्ञापन


Freedom at Midnight: उम्मेद भवन में हुई 'फ्रीडम एट मिडनाइट' की शूटिंग, निखिल आडवाणी ने राजा गज सिंह को कहा शुक्रिया

कास्टिंग के दौरान नाराज हो गए थे कई कलाकार
धर्मेश के लिए 'धड़कन' की कास्टिंग करना आसान नहीं रहा था। उन्होंने साल 2017 में दिए एक साक्षात्कार में बताया था कि हर बड़ा कलाकार उनके साथ काम करना चाह रहा था। उन पर काफी दबाव था, लेकिन फिर भी उन्होंने भरोसा जताते हुए अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी को ही चुना। धर्मेश के इस फैसले से कई कलाकार नाराज हो गए थे।

Deepika Ranveer: दीपिका-रणवीर के पहले बच्चे के सोनोग्राफी की नकली तस्वीर हुई वायरल, डीपफेक का हुए शिकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें