फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने किया अपनी डिलीवरी डेट का खुलासा, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Mon, 20 Mar 2023 01:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, दीपिका का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपना बेबी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। यही नहीं, इस वीडियो में दीपिका ने अपनी डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अपने व्लॉग को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दीपिका जल्द ही अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रही हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां से उन्होंने अपने बेबीमून की तस्वीरें भी फैंस संग साझा की है। हाल ही में, दीपिका का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपना बेबी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। यही नहीं, इस वीडियो में दीपिका ने अपनी डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है।

 

दीपिका ने अपनी डिलीवरी डेट का किया खुलासा

विज्ञापन

दीपिका अपनी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। दीपिका और शोएब इब्राहिम जल्द दी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। वायरल इस वीडियो में दीपिका को मीडिया में स्पॉट किया गया है। इस दौरान दीपिका ने मीडिया से बात की और उनका शुक्रिया भी किया। वीडियो में दीपिका यह भी कहती नजर आईं की बहुत जल्द हमारे घर में किलकारियां गूंजने वाली है। तभी किसी शख्स ने पीछे से 21 तारीख कहा और इसपर दीपिका ने हामी  भरी। इसके बाद दीपिका के फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि दीपिका का बच्चा 21 तारीख को होने वाला है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन


लोगों ने अभिनेत्री को कहा ओवर एक्टिंग
दीपिका की इस वीडियो पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने अभिनेत्री को ओवर एक्टिंग बताते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, कितना ओवर एक्टिंग करती है यह। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रेगनेंसी में हील कौन पहनता है कितनी केयररिंग है यह, जिसे यह नहीं पता की इस समय क्या करना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा, हम क्या करेंगे इनकी डिलीवरी डेट को जानकर

DJ Azex: फांसी पर लटकता मिला डीजे एजेक्स उर्फ अक्षय कुमार का शव, गर्लफ्रेंड पर लगा ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन


दीपिका ने ट्रोल्स को लताड़ लगाई
आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका ने ट्रोल्स को लताड़ लगाई थी। दीपिका ने वीडियो साझा कर उनके शोहर शोएब इब्राहिम ने भी वीडियो के जरिए बेतुकी बातों पर नाराजगी जाहिर की थी। उस वक्त दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था कि वह केवल ड्रामा कर रही हैं। वह कोई मां नहीं बनने वाली हैं। इसके बाद अब दीपिका को उनकी डिलीवरी डेट को भी लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

 






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें