फिल्म मेकर श्रीजीत मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खलबली मचा दी है। श्रीजीत ने बेनेडिक्ट कंबरबैच और मार्टिन फ्रीमैन की उनकी लोकप्रिय सीरीज 'शेरलॉक' की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा था, "गेम चल रहा है" उनके इस पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है।
फिल्म मेकर श्रीजीत मुखर्जी इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट ने खलबली मचा दी है। दरअसल, एक पोस्ट में उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जासूसी फिल्मों के देसी संस्करण के लिए एक वैश्विक प्रसारण कंपनी के साथ आगामी सहयोग का संकेत दिया, तब से महत्वपूर्ण अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
पोस्ट शेयर दिया देसी अवतार का संकेत
श्रीजीत ने बेनेडिक्ट कंबरबैच और मार्टिन फ्रीमैन की उनकी लोकप्रिय सीरीज 'शेरलॉक' की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा था, "गेम चल रहा है" उनके इस पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है कि क्या वह किसी भारतीय जासूस का जिक्र कर रहे थे, श्रीजीत की पोस्ट ने निश्चित रूप से 'शेरलॉक होम्स' के देसी अवतार का संकेत दिया, जबकि श्रीजीत इस प्रोजेक्ट के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, सूत्रों के अनुसार, इस जासूसी सीरीज को बंगाल में कई अज्ञात स्थानों पर शूट किया जाना है।
ये स्टार्स आ सकते हैं नजर
सूत्रों का कहना है कि रसिका दुग्गल और रणवीर शौरी को इस सीरीज में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ सकते है। मुखर्जी के 'शेरलॉक होम्स' के अनुकूलन से कुछ और आश्चर्य होने की संभावना है, जिसमें एक निश्चित प्रतिष्ठित गायक को एक महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल किया गया है। हांलाकि, श्रीजीत इन दिनों कई दूसरे प्रोजेक्ट पर बिजी हैं।