फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: वर्षों के अथक परिश्रम के बाद दिलजीत को मिली लोकप्रियता, कहा- परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाया

Mon, 24 Jun 2024 05:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने करियर को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि लोकप्रियका उन्हें रातों-रात हासिल नहीं हुई है। इसके लिए उन्होंने कई वर्षों तक अथक प्रयास किया है। इसके ही उन्होंने पंजाब से अपने गहरे संबंध के बारे में बात की।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों वह अपनी फिल्म के प्रचार में बिजी चल रहे हैं। चंडीगढ़ में अपनी फिल्म का प्रचार करते हुए अभिनेता ने पंजाब से अपने गहरे संबंध के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह खुद में फिर से एनर्जी लाने के लिए अक्सर अपने गृह राज्य लौटते हैं। दिलजीत ने कहा कि उन्होंने खुद से हर साल एक पंजाबी प्रोजेक्ट करने का वादा किया है।

विज्ञापन

रातों-रात नहीं मिली लोकप्रियता

दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'मैंने हर साल एक पंजाबी फिल्म और एक एल्बम करने का वादा किया है। बाकी सब बच्चों, पंजाब पहलां ए मतलब पंजाब के बाद सब कुछ आता है।' पंजाबी गायक ने इस पर बात की कि उन्होंने कोई रातों-रात ये सफलता हासिल नहीं की है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने कहा, 'यह रातों-रात की प्रसिद्धि नहीं है। आप इसे एक दिन में कभी पूरा नहीं कर सकते। मैं लगभग 22 वर्षों से इंडस्ट्री में हूं और आज जहां हूं, वहां तक पहुंचने के लिए मैंने दिन-रात मेहनत की है।'  

Kangana Ranaut: कंगना ने ली लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ, बोलीं- इस बार विपक्ष अधिक जिम्मेदार साबित होगा

विज्ञापन

करियर के चलते परिवार को नहीं दे पाए समय

गायक-अभिनेता ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'इससे मुझे बहुत सारी चीजें खर्च करनी पड़ीं। मैं अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे सका। इतने वर्षों की कड़ी मेहनत का अब भरपूर फल मिला है, लेकिन मैंने और भी योजनाएं बनाई हैं। बस इंतजार करें और देखें।' बता दें कि कनाडा के वैंकूवर में दिलजीत के दिल-लुमिनाटी टूर के शुरुआती शो ने भारत के बाहर आयोजित सबसे बड़े पंजाबी संगीत कार्यक्रम के रूप में इतिहास रचा। वह जिमी फॉलन के द टुनाइट शो में प्रदर्शित होने वाले पहले पंजाबी कलाकार भी बने।

विज्ञापन

'अमर सिंह चमकीला' में आए थे नजर

दिलजीत दोसांझ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आए थे। इसमें उन्हें चमकीला के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में उन्होंने दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था। ये फिल्म दिवंगत पंजाबी गायक और उनकी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत का किरदार निभाया था। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आई। 

Sonakshi Sinha Dance: नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा ने 'बिब्बोजान' के साथ किया जमकर डांस, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें