हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अपनी बेहतरीन फिल्मों और दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मुगल-ए-आजम, देवदास, क्रांति जैसी फिल्मों से अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया था। वहीं, इस बीच खबर है कि दिवंगत अभिनेता का पाकिस्तान वाला पुश्तैनी घर हाल ही में बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है।
पाकिस्तान में क्षतिग्रस्त हुआ दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित पैतृक घर हाल की बारिश में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने के बाद लगभग ढहने के कगार पर है। दिलीप कुमार का जन्म 1922 में पेशावर शहर के ऐतिहासिक किस्सा ख्वानी बाजार के पीछे मोहल्ला खुदादाद में स्थित घर में हुआ था और 1932 में भारत जाने से पहले उन्होंने अपने शुरुआती 12 साल यहीं बिताए थे।
हेरिटेज काउंसिल केपीके प्रांत के सचिव ने दिया यह बड़ा बयान
13 जुलाई 2014 को तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दिवंगत अभिनेता के इस घर को पाकिस्तान का राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित किया गया था। दिलीप कुमार एक बार उनके घर गए थे और भावुक होकर मिट्टी को चूम लिया था। हेरिटेज काउंसिल केपीके प्रांत के सचिव शकील वहीदुल्ला खान ने कहा कि पेशावर में हाल की बारिश ने दिलीप कुमार के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।
सरकार पर लगाया यह आरोप
उन्होंने आगे कहा, पिछली सरकार द्वारा इतने सारे अनुदान देने का वादा करने के बावजूद, इस राष्ट्रीय विरासत की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया है। संपत्ति इतनी पुरानी है कि उसका आरक्षण कराना सरकार की जिम्मेदारी है। पुरालेख विभाग के दावे प्रेस बयानों तक ही सीमित रहे क्योंकि जमीनी स्तर पर राष्ट्रीय विरासत को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। दुनिया भर से यहां आने वाले पर्यटक ऐतिहासिक संपत्ति की जर्जर हालत देखकर निराश हो गए।
Oppenheimer: फिल्म 'ओपेनहाइमर' होने जा रही है ओटीटी पर रिलीज, जानिए इस फिल्म को कब और कहां देख पाएंगे