दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। इस मंच से वे अपने प्रशंसकों के साथ जिंदगी की हर अपडेट साझा करते नजर आते हैं। कभी वे अपनी थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर पुराने किस्से और कहानियां सुनाते हैं तो कभी नई अपडेट देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसके जरिए उन्होंने अपनी फिटनेस से जुड़ा अपडेट दिया है।
प्रशंसकों पर लुटाया प्यार
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे ब्लू जींस और झक सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हैट पहनी है। उनका कैप्शन और भी शानदार है। हीमैन ने लिखा है, 'दोस्तों, फिट बने रहने के लिए हर तरह की मुसीबतों के खिलाफ लड़ रहा हूं। आपका पसंदीदा बना रहने हमेशा अच्छा लगता है। आप सभी को बेशुमार प्यार'।
एशा, सनी और बॉबी देओल ने किए कमेंट
अभिनेता के पोस्ट पर फैंस के कमेंट आ रहे हैं। साथ ही कई फिल्मे सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। इस बीच धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बिटिया एशा ने भी पापा की पोस्ट पर प्यार लुटाया है। उन्होंने लिखा है, 'लव यू पापा'। इसके अलावा बॉबी देओल और सनी देओल ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कई सारे रेड हार्ट इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किए हैं। बता दें कि धर्मेंद्र के अधिकांश फैंस उन्हें 'पापाजी' कहकर बुलाते हैं।
Bipasha Basu: बिपाशा से पहले 'लम्हा' के लिए ये अभिनेत्रियां थी निर्माता की पहली पसंद, इस कारण कर दिया था मना
इस फिल्म में आएंगे नजर
धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में फिर से एक्टिव हैं। 2023 में वे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए। इसमें उन्होंने शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन देकर खूब सुर्खियां बटोरीं। फिर वे शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर मूवी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में दिखे। आगामी फिल्म की बात करें तो धर्मेंद्र फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।
Salman Khan Controversies: कंट्रोवर्सी के सुल्तान हैं सलमान, लॉरेंस बिश्नोई के अलावा इन विवादों से भी रहा नाता