फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: 'मेरी एक किस ने लोगों को हिला डाला..', फिल्म 'रॉकी और रानी..' के सीन पर धर्मेंद्र का अनोखा बयान

Sat, 14 Jun 2025 03:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: अभिनेता धर्मेंद्र ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया है कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' कैसी थी। उन्होंने इसमें किस सीन के बारे में भी बताया है। 
विज्ञापन
रॉकी और रानी - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बॉलीवुड के बेहतरीन किस्सों को सुनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने शबाना आजमी के साथ एक फिल्म में किस सीन को याद किया है। धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने किरदार और शबाना आजमी के साथ अपने किस सीन को याद किया है।

विज्ञापन

रणवीर और आलिया भट्ट की कहानी
एएनआई के साथ बातचीत में धर्मेंद्र ने फिल्म में रोमांस और इसकी दूसरी अच्छाइयों के बारे में बात की। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म कॉमेडी और रोमांटिक थी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। दोनों ने रॉकी और रानी का किरदार निभाया है।
इस फिल्म की कहानी शादी से पहले तीन महीने एक-दूसरे के परिवारों के साथ रहने के उनके फैसले पर आधारित है।

धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
एक ही किस ने लोगों को हिला डाला
शबाना आजमी के साथ किस सीन फिल्माने के अपने अनुभव पर बात करते हुए धर्मेन्द्र ने इसे 'सौंदर्यपूर्ण' बताया और कहा 'रोमांस के लिए कोई उम्र नहीं होती।' धर्मेंद्र ने मजाकिया अंदाज में अपने सह-कलाकार रणवीर सिंह के साथ हुई बातचीत को याद किया और कहा 'मैंने रणवीर को बोला, मेरी एक ही किस ने लोगों को हिला डाला।'
धर्मेंद्र ने आगे बताया 'हम फिल्म में देवदास की तरह थे, देवदास शराब में डूबे हुए थे। उनके पास पैसे नहीं थे, इसके बाद वह मर जाते हैं। यह दुखद है। इसके बावजूद यह अच्छी कहानी थी।'

यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: इस तरह से 'शोले' में हुई थी अमिताभ बच्चन की एंट्री, धर्मेंद्र ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' परिवारों और संस्कृतियों के बीच विवाद को दिखाती है। रॉकी एक अमीर पंजाबी परिवार का एक आजाद विचारों वाला लड़का होता है। वहीं रानी एक महत्वाकांक्षी बंगाली समाचार एंकर होती है। दोनों अपने मतभेदों के बावजूद प्यार में पड़ जाते हैं। एक दूसरे को समझने के लिए दोनों एक-दूसरे के परिवारों के साथ रहने का फैसला करते हैं। फिल्म की कहानी इसी के आस पास घूमती है।
फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र सहित कई सहायक कलाकार भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें