शेयर किए नेगेटिव कमेंट्स के स्क्रीनशॉट
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नेगेटिव कमेंट्स के स्क्रीशॉट्स शेयर किए हैं। अभिनेत्री ने उन टिप्पणियों की तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं, जिनमें नन्हे जॉय के लिए नफरत भरी बातें लिखीं। बेटे के साथ हुए इस रंगभेद पर देवोलीना आगबबूला हैं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को सबक सिखाने की ठानी है।
देवोलीना का दावा- 2000 से ज्यादा नेगेटिव कमेंट्स किए गए
देवोलीना ने बेटे जॉय पर की गईं नफरत भरी टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे के बारे में 2000 से ज्यादा नेगेटिव कमेंट्स किए गए हैं। उन्होंने साइबर क्राइम इंडिया के आधिकारिक अकाउंट से हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और मदद मांगी। इसके अलावा, उन्होंने उन लोगों के साथ चैट भी शेयर कीं, जिन्होंने उनके पेज पर नफरत भरी टिप्पणियां की थीं।
मांओं को दी सीख, 'बच्चों के लिए मजबूत शील्ड बनिए'
ट्रोल करने वालों के खिलाफ देवोलीना ने जहां लीगल एक्शन लिया है, वहीं पॉजिटिव कमेंट करने वालों और प्यार जताने वालों का आभार भी जताया है। उन्होंने एक और स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, 'अब क्या कहूं...8900 करमेंट्स। इसमें अगर 200 भी नेगेटिव मान लूं, फिर भी सात हजार पॉजिटिव कमेंट्स हैं। मेरे बच्चे के लिए आपके प्यार, दुआओं और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। साथ ही सभी मांओं से गुजारिश है कि जब बात बच्चे पर आए तो उसके लिए एक मजबूत शील्ड बनिए। बहुत कुछ लिखना चाहती हूं'। एक्ट्रेस ने यह भी लिखा है कि ट्रोल्स ने उनकी शादी पर काफी नेगेटिव कमेंट किए, मगर उन्होंने इग्नोर किया। इस बार उन्होंने एक मां को आहत किया है, इग्नोर नहीं कर सकती।