फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deva Trailer Out: ‘आई एम माफिया…’, पुलिसवाला बन शहर की सफाई करते दिखे शाहिद कपूर; रिलीज हुआ देवा का ट्रेलर

Fri, 17 Jan 2025 01:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deva Trailer Out:  शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में शाहिद धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
1 of 6
देवा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में शाहिद धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई है। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसके बाद से फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। 
विज्ञापन

2 of 6
देवा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
'देवा' बनकर छाए शाहिद
शाहिद कपूर पूरे ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन और अपने इंटेंस लुक के साथ नजर आए। अभिनेता पूरे ट्रेलर में छाए रहें। वह शहर से गुंडों का सफाया करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में गुंडों और देवा के बीच जबरदस्त संघर्ष दिखा है, जो फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने वाला है। पुलिसवाले के किरदार में अभिनेता काफी जंच रहे हैं। वहीं, लंबे समय के बाद वह किसी एक्शन फिल्म में दिखे हैं। अभिनेता को ‘आई एम माफिया…’ डायलॉग बोलते हुए सुना जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
देवा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : इंस्टाग्राम
'भसड़ मचा' गाने पर डांस के साथ ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के गाने ‘भसड़ मचा’ पर परफॉर्मेंस के साथ इसे रिलीज किया गया। इवेंट में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने शिरकत की। निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की।

4 of 6
देवा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
‘देवा’ रिलीज डेट
शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद के फैंस लंबे समय से उन्हें एक्शन अवतार में देखना चाहते थे।

विज्ञापन

5 of 6
देवा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था टीजर
हाल ही में फिल्म का टीजर भी जारी किया गया था। 5 जनवरी 2025 को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इस छोटी क्लिप में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शाहिद का डांस और उनका इंटेंस लुक नेटिजन्स का काफी पसंद आया था। फिल्म का गाना ‘भसड़ मचा’ भी खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
‘देवा’ स्टार कास्ट
‘देवा’ के स्टार कास्ट की बात की जाए तो फिल्म में शाहिद के अलावा देवी की मुख्य भूमिका में पूजा हेगड़े हैं और उनके साथ पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुबरा सैत भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें