फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkey Man: 'मंकी मैन' के लिए दर्शकों ने खड़े होकर बजाईं तालियां, भावुक हुए देव पटेल

Tue, 12 Mar 2024 08:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दर्शक देव पटेल की फिल्म मंकी मैन के लिए खड़े होकर तालियां बजाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
देव पटेल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव पटेल जल्द ही फिल्म मंकी मैन में नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। स्लमडॉग मिलियनेयर, लायन और होटल मुंबई जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके देव इस फिल्म में एक सुपरहीरो बने दिखेंगे। अभिनय के साथ उन्होंने इसकी पटकथा भी लिखी है। साथ ही, उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। हाल ही में एसएक्सएसडब्ल्यू में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया था, जहां फिल्म देखने के बाद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। 

विज्ञापन

भावुक हुए देव पटेल
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दर्शक देव पटेल की फिल्म मंकी मैन के लिए खड़े होकर तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। लोगों से मिली इस शानदार प्रतिक्रिया के बाद उनकी आंखें आंसू से भर आईं। वीडियो में अभिनेता को हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

ट्रेलर आया था लोगों को पसंद
हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया था कि एक शख्स उन भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की तलाश में है, जिन्होंने उसकी मां (अदिथि कालकुंटे) की हत्या कर दी थी। ट्रेलर में देव के किरदार को दिखाया गया है, जो एक फाइट क्लब में अपनी जिंदगी बिता रहा है। लड़ाई के दौरान वह गोरिल्ला वाला मुखौटा पहनता है। ट्रेलर में देव को एक बच्चे के रूप में अपनी मां के साथ समय बिताते  हुए दिखाया गया था। साथ ही, उन्होंने अपनी मां को कैसे खो दिया इस बात का भी ट्रेलर में जिक्र है। ट्रेलर में आगे दिखाया गया था कि जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, वह उन लोगों से बदला लेने के तरीके ढूंढता है, जिन्होंने उससे सब कुछ छीन लिया था। मारधाड़ से भरपूर इस एक्शन फिल्म को 19 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें