संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में शर्मिन सहगल के अभिनय प्रदर्शन के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। सीरीज के रिलीज होने के बाद से ही अभिनेत्री लगातार ओलचनाओं का शिकार हो रही हैं। ताहा शाह बदुशा हाल ही में शर्मिन के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग शर्मिन सहगल के प्रति नरम रुख अपनाएं। 'हीरामंडी' के आने के बाद से ही शर्मिन मीम्स का विषय बन गई हैं।
सिर्फ एक फिल्म पुराना शर्मिन का करियर
ताहा शाह ने हाल ही में एक बातचीत में हीरामंडी की स्क्रिप्ट को अच्छी तरह से जानने के लिए शर्मिन सहगल की सराहना की। यहां तक कि वह इसमें खामियों को भी नोटिस करने में सक्षम थीं। ताहा ने कहा कि शर्मिन का करियर सिर्फ एक फिल्म पुराना है। उसे इतनी दृढ़ता से आंकना ठीक नहीं है। सीरीज में शर्मिन और ताहा रोमांस करते हुए नजर आए थे। शर्मिन की उनकी अदाकारी के लिए जहां इतना ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, ताहा को सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए खूब तारीफ मिली।
Double ISmart: इस स्वतंत्रता दिवस पर संजय दत्त से भिड़ेंगे राम पोथिनेनी, 'डबल इस्मार्ट' की रिलीज डेट आई सामने
शर्मिन के लिए ताहा ने कही ये बात
अभिनेता ने कहा, जब हम स्क्रिप्ट पर चर्चा करेंगे, 'तो वह वास्तव में उस चीज का सटीक स्पष्टीकरण देने में सक्षम होगीं, जो वहां नहीं होनी चाहिए। वह शुरुआत में भंसाली की एडी थीं। उन्होंने पहले 'मलाल' की और फिर इसमें आ गईं। वह उनके काम करने की प्रक्रिया जानती हैं और पूरी स्क्रिप्ट भी पढ़ती हैं। मैंने उन्हें हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देखा है। इसलिए मैं विनती करूंगा कि लोग उन्हें अब छोड़ दें। वह अभी भी इंडस्ट्री में नई हैं। मुझे पता है कि यह सिर्फ उनका शुरुआती बिंदु है।'
इन सितारों से सजी है 'हीरामंडी'
'हीरामंडी द डायमंड बाजार' एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। दर्शकों की ओर से सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, फरदीन खान और ताहा शाह जैसे तमाम सितारे नजर आए हैं।
An Officer And A Gentleman: ऑस्कर विनिंग फिल्म के रीमेक का हिस्सा बने माइल्स टेलर, मुख्य भूमिका से जीतेंगे दिल