फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: लंबे वक्त बाद मिले रणबीर-दीपिका, अंशुला ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें, पढ़िए मनोरंजन की खबरें

Sat, 04 Oct 2025 09:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Trending News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज शनिवार को कई दिलचस्प खबरें सामने आईं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लंबे वक्त बाद एक-दूजे से मिलते दिखे। दोनों का वीडियो खूब वायरल हुआ है। इसके अलावा क्या रहा खास? फटाफट अंदाज में पढ़िए ट्रेंडिंग खबरें
विज्ञापन
Trending News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत की कई खबरों ने आज लोगों का ध्यान खींचा। बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की सगाई हो गई है। उन्होंने आज अपनी इंगेजमेंट की फोटोज फैंस के साथ शेयर कीं। वहीं एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को एक-दूजे से गले मिलते देखा गया। इसके अलावा मनोरंजन जगत में और क्या-क्या हुआ खास? पढ़िए इस रिपोर्ट में 

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे वक्त बाद साथ नजर आए दीपिका-रणबीर
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों जब भी स्क्रीन पर एक साथ आए हैं, दर्शकों को ये जोड़ी पसंद आई है और फिल्म भी हिट बनी है। अब ये दोनों सितारे फिर से एक साथ नजर आए हैं। जिसके बाद अब फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि ये जोड़ी फिर से किसी फिल्म में साथ नजर आने वाली है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Deepika-Ranbir: पहले किया हाय..फिर गले लगाया, लंबे वक्त बाद साथ नजर आए दीपिका-रणबीर; फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anshulakapoor
अंशुला कपूर ने साझा कीं सगाई की तस्वीरें
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई की तस्वीरें पहली बार सामने आई हैं। अंशुला ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपूर परिवार के कई सारे प्यारे मूमेंट कैद हुए हैं। ये तस्वीरें अंशुला की गोर धने समारोह की हैं।  गोर धने एक गुजराती प्री-वेडिंग समारोह है जो सगाई जैसा ही होता है। इन तस्वीरों में अंशुला के साथ पिता बोनी कपूर, भाई अर्जुन कपूर और बहनें जान्हवी व खुशी नजर आ रही हैं। साथ ही जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी परिवार के साथ इन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें:  Anshula Kapoor: बोनी कपूर की बेटी अंशुला ने साझा की सगाई की तस्वीरें, जान्हवी कपूर के साथ दिखा यह खास मेहमान
 

गरिमा सैकिया-जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
जुबीन की पत्नी ने लौटाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने शनिवार को अपने पति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को लौटा दी। इसके अलावा उन्होंने जांच अधिकारियों से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया है। इसके अलावा असम के मंत्री अतुल बोरा ने प्रधानमंत्री और असम सीएम को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन की पत्नी ने लौटाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बोलीं- दोषियों को कड़ी सजा मिले
संबंधित खबर: Zubeen Garg: ‘जुबीन गर्ग को जहर दिया गया’, बैंडमेट ने किया खुलासा; आयोजक पर लगाए गंभीर आरोप

रैपर सीन 'डिडी' - फोटो : सोशल मीडिया
सीन 'डिडी' को यौन तस्करी केस में साढ़े चार साल की सजा
अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और प्रोड्यूसर सीन 'डिडी' कॉम्ब्स को अदालत ने 50 महीने यानी लगभग चार साल दो महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह सजा उन्हें दो यौन तस्करी से जुड़े अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद दी गई है। हालांकि, उन्हें तीन गंभीर आरोपों- यौन तस्करी, रैकेटियरिंग और जबरन श्रम कराने से जुड़े मामलों में बरी कर दिया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Sean Diddy: सीन 'डिडी' को यौन तस्करी केस में साढ़े चार साल की सजा, माफी मांगते हुए बोले- खुद पर काबू नहीं था

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय-रश्मिका की शादी की तारीख का खुलासा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे समय से जिन दो सितारों की लव-स्टोरी चर्चा में रही, वह अब एक नए मुकाम पर पहुंच चुकी है। जी हां, नेशनल क्रश कही जाने वालीं रश्मिका मंदाना और टॉलीवुड के सबसे चहेते सितारों में से एक विजय देवरकोंडा अब एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने सगाई कर ली है और अब फैंस को शादी का इंतजार है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Vijay-Rashmika Wedding: विजय और रश्मिका की शादी की तारीख का हुआ खुलासा, एक्टर की टीम ने लगाई मुहर
विज्ञापन

दिवंगत संध्या शांताराम - फोटो : एक्स (ट्विटर)
50 के दशक की चर्चित अदाकारा संध्या शांताराम का निधन
संध्या शांताराम ने 50 और 60 के दशक में वी. शांताराम की कई फिल्मों में अभिनय किया। आज भी 'झनक झनक पायल बाजे', 'दो आंखें बारह हाथ', 'नवरंग' और मराठी फिल्म 'पिंजरा' के लिए संध्या शांताराम को याद किया जाता है। शनिवार को उनके निधन की दुखद सूचना मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संध्या शांताराम बढ़ती उम्र की समस्याओं से ग्रस्त थीं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Sandhya Shantaram: 50 के दशक की चर्चित अदाकारा संध्या शांताराम का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें