फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: क्रिस्टल डिसूजा, मौनी रॉय से लेकर अदिति राव हैदरी तक; इन सेलेब्स ने रैंप वॉक पर बिखेरा जलवा

Sat, 04 Oct 2025 07:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fashion Event: इन दिनों मुंबई में एक फैशन इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मौनी रॉय से लेकर क्रिस्टल डिसूजा तक ने अपना जलवा बिखेरा, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
क्रिस्टल डिसूजा, मौनी रॉय और अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में मुंबई में हुए फैशन इवेंट में मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। इनके लुक्स और रैंप वॉक के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें ये सितारे दर्शकों का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। आइए देखें इनके लुक्स। 

मौनी रॉय ने व्हाइट ड्रेस में बिखेरा जलवा

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने व्हाइट कलर का डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है। साथ ही बालों में गजरा लगा रखा है। इसके अलावा उनके मेकअप की बात करें, तो उन्होंंने लाइट मेकअप करने के साथ-साथ गले में हार और मांग बेंदी भी पहना हुआ, जो उन्हें काफी खूबसूरत बना रहा है। 
 



लाल कलर के लहंगे में क्रिस्टल डिसूजा ने मोहा मन
अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा लाल रंग के लंहगे में गॉर्जियस लुक देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर के गहने भी पहने रखे हैं, जो उनके आउटफिट को और निखार रहा है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Diwali Release: दिवाली पर होगा डबल धमाका, बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ से होगी एक दीवाने की टक्कर

 
अदिति राव हैदरी ने भी खींचा ध्यान
अदिति राव हैदरी क्रीम कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की हेयरस्टाइल और अदाएं दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।
 

प्रतीक पाटिल ने प्रिया बनर्जी संग किया रैंप वॉक
प्रतीक पाटिल ने अपनी पार्टनर प्रिया बनर्जी संग रैंप वॉक किया। प्रतीक ने जहां शेरवानी पहन रखी थी, तो प्रिया ने मैंचिग कलर का ही लहंगा पहन रखा था। दोनों को स्टेज पर एक साथ डांस करते हुए भी देखा गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें