अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी मां के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में रात के खाने का लुत्फ उठाती हुई नजर आई हैं। बीती रात अभिनेत्री को अपनी मां के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं। उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह अनंत राधिका की प्री-वेडिंग बैश में शिरकत करने इटली पहुंचे हैं। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शुक्रवार की रात अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुईं। अभिनेत्री ने अपनी मां के साथ डिनर का आनंद उठाया। दीपिका रेस्टोरेंट में है इसकी भनक लगते ही हमेशा की तरह पैपराजी वहां पहुंच गए और अभिनेत्री को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
बेबी बंप हुआ फ्लांट
बीती रात अभिनेत्री को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां भी नजर आईं। दीपिका के साथ एक छोटी बच्ची को भी देखा गया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए उनका बेबी बंप साफ-साफ दिखाई दे रहा है। बाहर निकलते हुए अभिनेत्री बहुत ही सावधानी से चल रही थीं। वह हल्के-हल्के कदमों से अपनी कार की ओर बढ़ रही थीं।
Kiss of the Con Queen Trailer: 'किस ऑफ द कॉन क्वीन' का ट्रेलर हुआ जारी, घोटालेबाज की भूमिका में दिखे रवि पटेल
विज्ञापन
ब्लैक ड्रेस और डेनिम में नजर आईं अभिनेत्री
इस दौरान ‘सिंघम अगेन’ की अभिनेत्री काले रंग की ड्रेस और डेनिम जैकेट पहने हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो और फोटो सामने आते ही उनके प्रशंसक उन पर प्यार लूटाने लगे और अभिनेत्री की खूबसूरती की जमकर तारीफ की।
प्रेग्नेंसी ग्लो को किया प्रशंसकों ने स्पॉट
वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही दीपिका के प्रशंसकों की नजर से उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो छिप नहीं पाई। उनके प्रशंसकों ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो को लेकर उनकी तारीफ की और उन्हें पहले से ज्यादा खूबसूरत बताया। बता दें कि कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने पीले रंग के ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी।
Khushbu Sundar: साउथ में डार्लिंग्स और क्रू जैसी फिल्मों के लिए दर्शकों की कमी, खुशबू सुंदर का बड़ा दावा