फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दुआ के जन्म के बाद प्रभास की इस फिल्म से वापसी करेंगी दीपिका पादुकोण, फीस सुन उड़ जाएंगे होश

Tue, 13 May 2025 05:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone Next Movie: बेबी दुआ के जन्म के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर एक साउथ फिल्म साइन की है। वे प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने तगड़ी फीस वसूली है।
विज्ञापन
प्रभास-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां बनने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिर वापसी कर रही हैं। बेबी दुआ के जन्म के बाद उन्होंने पहली फिल्म साइन की है। फिल्म है 'स्पिरिट'। इस साउथ फिल्म में दीपिका एक्टर प्रभास के साथ नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि दीपिका ने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए तगड़ी फीस वसूली है। 

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका के करियर की सबसे ज्यादा फीस
अक्सर कहा जाता है कि शादी और मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को फिल्में नहीं मिलतीं, मगर दीपिका पादुकोण इस मामले में नए मानक गढ़ रही हैं। शादी के बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया तो बेबी दुआ के जन्म के बाद उनकी फीस में बढ़ोतरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' फिल्म के लिए इतनी मोटी फीस ली है कि यह खुद उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा फीस बताई जा रही है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Sitaare Zameen Par: जारी होने वाला है 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, जेनेलिया की फिल्म के लिए पति ने लिखी ये बात

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री
बेटी के जन्म के बाद एक्टिंग से एक छोटे से ब्रेक के बाद दीपिका ने फिल्म 'स्पिरिट' साइन की है। प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा पहले से ही काफी तेज है, लेकिन दीपिका की फीस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इंडिया टुडे डिजिटल के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 'दीपिका को 'स्पिरिट' के लिए इतनी मोटी फीस मिली है कि वे देश की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अदाकारा बन गई हैं'। कहा जा रहा है कि उन्हें करीब 20 करोड़ रुपये मिले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Samay Raina: IGL की कंट्रोवर्सी के बाद समय ने कॉमेडी टूर का वीडियो किया साझा, फैंस बोले- ‘कमबैक हो गया’
विज्ञापन

दीपिका में बढ़ा मेकर्स का भरोसा
मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म 'स्पिरिट' के लिए दीपिका की यह फीस, रणवीर सिंह की हालिया फिल्मों के लिए दी गई फीस से ज्यादा बताई जा रही है। वैसे दीपिका की यह तगड़ी फीस कोई हैरानी की बात नहीं, क्योंकि 'पद्मावत', 'पीकू', 'ये जवानी है दीवानी', 'पठान' और 'जवान'  सहित कई फिल्मों में उन्होंने खुद को लगातार साबित किया है। मेकर्स का भरोसा उनमें बढ़ा है। दीपिका और प्रभास इससे पहले फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में साथ काम कर चुके हैं। दर्शक इन्हें फिर परदे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें