समय रैना की इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@maisamayhoon
समय रैना ने पोस्ट की स्टोरी
समय रैना ने भी फैंस को इतने बढ़िया रेस्पॉन्स के लिए शुक्रिया कहा। वह लिखते हैं, ‘मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बेहतरीन कॉमेडी के लिए बना है, आपसे कॉमेडी टूर पर मिलते हैं।’ आगे वह बताते हैं कि उनकी टिकटिंग वेबसाइट क्रैश हो गई और कुछ समय बाद ठीक हो जाएगी।
क्या थी इंडियाज गॉट लैटेंट की कंट्रोवर्सी
समय रैना यूट्यूब पर एक शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को चलाते थे, इसके होस्ट थे। इस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी शामिल हुए, जिसने माता-पिता को लेकर अश्लील मजाक किया, अभद्र टिप्पणी की। इस बात का खूब विरोध हुआ। समय, रणवीर और अपूर्वा मुखीजा पर केस दर्ज हुए। कोर्ट ने भी इन्हें फटकार लगाई है। इस विवाद के कारण ही समय रैना के कॉमेडी टूर, शो भी कुछ वक्त के लिए टल गए।