फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

De De Pyaar De 2: अजय की फिल्म पर आया अपडेट, इस शहर के ग्रामीण इलाकों में होगी 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग

Thu, 29 Aug 2024 12:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग एक शहर के ग्रामीण इलाकों में की जाएगी। वहीं इस फिल्म में 'शैतान' के बाद अजय और आर माधवन की जोड़ी फिर से देखने के लिए प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'दे दे प्यार दे' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी बहुर्चचित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन की आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अब इस शहर के 'खूबसूरत और देहाती स्थानों' पर फिल्माया जाएगा। अजय देवगन, लव रंजन और भूषण कुमार सीक्वल के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां 'दे दे प्यार दे' खत्म हुई थी। आइए आपको बताते हैं फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की ज्यादातर शूटिंग कौन से शहर में होगी। 
विज्ञापन


पंजाब में होगी 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग पंजाब के कुछ खूबसूरत और देहाती स्थानों पर की जाएगी। पंजाब में फिल्म की शूटिंग कुल 45-50 दिनों तक शेड्यूल की गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, आर. माधवन, रकुल प्रीत सिंह के अलावा बाकी कलाकार और क्रू के सदस्य अगले महीने पंजाब जाएंगे, जबकि इस समय अजय यूके में 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अनिल कपूर का होगा फिल्म में अहम किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दे दे प्यार दे 2' में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल में पहले से कहीं ज्यादा कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म में कई बेहतरीन सीन अजय देवगन और अनिल कपूर पर फिल्माए जाएंगे। 
विज्ञापन


फिर साथ दिखेगी आर माधवन और अजय की जोड़ी
'दे दे प्यार दे 2' की पटकथा लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है और इसका निर्देशन अनुशुल शर्मा करेंगे। यह बहुप्रतीक्षित है और 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक होगी। बता दें 2019 में आई पहली फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में तब्बू और जिमी शेरगिल ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। 'दे दे प्यार दे 2' में रकुल प्रीत सिंह का किरदार अजय देवगन के किरदार को अपने परिवार से मिलवाएगा, जिसमें आर माधवन उसके पिता की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म अजय देवगन और आर माधवन को उनकी पिछली फिल्म 'शैतान' के बाद दूसरी फिल्म साथ में होगी

काम की बात करें तो अजय देवगन निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ सहित कई नामी चेहरे दिखाई देंगे। इसके अलावा अजय 'सन ऑफ सरदार 2', 'दृश्यम 3', 'धमाल 4' और 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

Stree 2: 'केजीएफ 2' के धांसू हिंदी कलेक्शन को 'स्त्री 2' ने पछाड़ा, आगे क्या गुल खिलाएगी श्रद्धा की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें