कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटी बलात्कार एवं हत्या की घटना ने देशभर को झकझोर दिया है। साथ ही एक बार फिर महिला सुरक्षा का प्रश्न खड़ा हो गया है। हाल ही में अभिनेत्री शबाना आजमी भी इस पर चिंता जताती नजर आईं। उन्होंने कोलकाता में हुई बलात्कार व हत्या की इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि निर्भया कांड के बाद से हालातों में कोई सुधार नहीं आया है। दिग्गज अदाकारा ने कहा कि महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पितृसत्तात्मक मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है।