मैचिंग आउटफिट में रचाई कपल ने शादी
डव और डेविड की उम्र में तीन साल का अंतर है। डव अपने हमसफर से तीन वर्ष बड़ी हैं। 30 वर्षीय सिंगर-एक्ट्रेस डव और 27 साल के डामियानो डेविड ने शादी पर मैचिंग आउटफिट पहने। दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फोटोज में कपल का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है।
डामियानो डेविड-डव कैमरन
- फोटो : @billboard
कब शुरू हुईं डेटिंग की अफवाह?
सितंबर 2023 में जब एक्ट्रेस ने रॉक स्टार के बैंड 'मानेस्किन' के एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। तब से उनके और डामियानो के रोमांस की अफवाहें शुरू हुईं। इसके बाद, जनवरी 2024 में दोनों को लॉस एंजिल्स में एक डिनर डेट पर साथ देखा गया। इसके अगले ही महीने, इस कपल ने क्लाइव डेविस के सालाना 'प्री-ग्रैमी गाला' में रेड कार्पेट पर पहली बार साथ एंट्री की।
डामियानो डेविड-डव कैमरन
- फोटो : @billboard
2024 में डव कैमरन ने कंफर्म किया रिलेशनशिप
डव कैमरन ने 04 फरवरी 2024 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उन्होंने डेविड की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह उनकी हील्स उठाए हुए थे। म्यूजिशियन ने उस फोटो पर रेड हील और किस वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। उसी साल जून में कॉस्मोपॉलिटन को दिए एक इंटरव्यू में कैमरन ने डेविड की 'एंजल, टेडी बियर' जैसी पर्सनैलिटी की खूब तारीफ की।
डामियानो डेविड-डव कैमरन
- फोटो : @billboard
इस साल जनवरी में की थी सगाई
उन्होंने एक मीडिया आउटलेट से कहा, 'वह मेरी जिंदगी में मिले सबसे अच्छे इंसान हैं। आप उनके साथ बस दो मिनट बिताइए और आपको पता चल जाएगा कि वह कितने उदार, मासूम और दूसरों की मदद करने वाले इंसान हैं। वे सच में एक बहुत अच्छे और संवेदनशील इंसान हैं'। जनवरी 2026 में कैमरन ने इंस्टाग्राम पर अपनी रिंग दिखाते हुए एक पोस्ट में बताया कि उनकी और डेविड की सगाई हो गई है। अब इस कपल ने शादी रचा ली है। इनके फैंस बधाई दे रहे हैं।