पिछले दिनों बेबो अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनी थीं। इस समारोह में दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको अपना दीवाना बना दिया था। अब हाल ही में, करीना के लाइव सेशन में दिलजीत ने भी अपनी हाजिरी दर्ज कराई।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। करीना लंबे समय के बाद इस फिल्म में अपने बेबो वाले किरदार में नजर आएंगी। फैंस भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब हाल ही में, करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ लाइव सेशन किया है, जहां पर उन्होंने दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
करीना ने बांधे दिलजीत दोसांझ की तारीफों के पुल
पिछले दिनों बेबो अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनी थीं। इस समारोह में दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको अपना दीवाना बना दिया था। अब हाल ही में, करीना के लाइव सेशन में दिलजीत ने भी अपनी हाजिरी दर्ज कराई। दिलजीत ने करीना के आने पर चिल्लाते हुए कहा, "वहां बेयॉन्से हो सकती हैं और रिहाना हो सकती हैं , लेकिन वह हमारे पास है।" दिलजीत को इतना कहने पर बेबो हंस पड़ी और अपनी प्रतिक्रिया दी।
सैफ को बताया दिलजीत के प्रशंसक
करीना ने कहा, "हे भगवान, यह वायरल हो गया है।" करीना ने दिलजीत के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए मजाक में कहा, 'हर कोई जानता है कि मैं इस धरती पर केवल एक व्यक्ति के लिए हूं, और वह दिलजीत दोसांझ हैं।' इस दौरान करीना ने यह भी बताया कि उनके पति सैफ अली खान दिलजीत के बहुत बड़े प्रशंसक बन गए हैं। करीना की इस बात को लेकर फैंस ने भी उनका खूब समर्थन किया।
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें वह जल्द ही क्रू में दिखाई देंगी। यह 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें वह तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी। 'क्रू' के बाद करीना 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इसके गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे उम्मीद है कि फिल्म को फर्स्ट डे अच्छी ओपनिंग मिल सकती है।