बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर 'क्रू' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके बाद इसे लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में तीनों अभिनेत्रियां एयर होस्टेस के किरदार में हैं, जो कोहिनूर नाम की एयरलाइन के लिए काम करती हैं। अब हाल ही में, करीना कपूर ने अपने परिवार को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।
करीना ने बताया जेह के मजाकिया अंदाज का राज
हाल ही में, एक इंटरव्यू में करीना ने फिल्म में अपने किरदार और अपने परिवार को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि कैसे उनके बेटे, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान उर्फ जेह, अपने पिता सैफ अली खान की तरह हैं। तैमूर 7 साल के हैं, जबकि जेह फरवरी में 3 साल के हो गए हैं।
पिता पर गए हैं दोनों बच्चे
करीना ने कहा कि उनके माता-पिता, पति और बच्चे उन्हें जमीन से जोड़े रखते हैं। जब उनसे होस्ट ने जेह के नटखट अंदाज के बारे में पूछा तो इस पर करीना ने कहा, "तैमूर और जेह बिल्कुल अपने पिता सैफ की तरह हैं। जेह भले ही मेरे जैसे दिखता है, लेकिन उसमें सैफ जैसा नटखटपन है। हालांकि, तैमूर काफी घुलने मिलने वाला व्यक्ति नहीं है और उसे ऐसे तस्वीर खिंचवाना भी पसंद नहीं है। दोनों ही बच्चों के व्यवहार एक-दूसरे से काफी अलग है। हालांकि, दोनों ही अपने पिता सैफ पर गए हैं।"
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
करीना ने अपना ओटीटी डेब्यू सुजॉय घोष की जाने जान (2023) से किया, जिसमें सह-कलाकार जयदीप अहलावत और विजय वर्मा थे। उनकी आने वाली फिल्म क्रू में उनके साथ कृति सेनन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और एकता कपूर, अनिल कपूर, रिया कपूर और दिग्विजय पुरोहित द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Rani Mukherjee: हर साल रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर क्या खास करते हैं आदित्य चोपड़ा? अभिनेत्री ने किया खुलासा