फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie Box Office: 300 करोड़ क्लब की ओर चला 'कुली' का कारवां, जानिए 12वें दिन का कलेक्शन

Mon, 25 Aug 2025 09:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coolie Day 12 Box Office Collection: फिल्म 'कुली' की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। पहला सप्ताह फिल्म शानदार रहा। वीकएंड पर भी फिल्म का प्रदर्शन धमाकेदार रहा। जानते हैं आज कैसा कलेक्शन रहा?
विज्ञापन
कुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह शानदार रहा। अब यह फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। शनिवार और रविवार को वीकएंड पर भी इसकी कमाई धुआंधार रही। आज दूसरे सोमवार को इसमें गिरावट दर्ज हुई है, जानते हैं कितना रहा कलेक्शन...

विज्ञापन

कुली - फोटो : एक्स
पहले सप्ताह 200 करोड़ पार रहा कलेक्शन
फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने 65 लाख रुपये की ओपनिंग लेकर शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 54.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं, शनिवार को तीसरे दिन इसने 39.5 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली 'कुली' ने पहले सप्ताह 229.65 करोड़ रुपये कमाए।

Coolie Movie Review: रजनीकांत के 50 साल पूरे होने का जश्न है ‘कुली’, कहानी थाेड़ी पेचीदा पर फिल्म फुल एंटरटेनर

कुली - फोटो : एक्स
12वें दिन कमाई में भारी गिरावट
दूसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई में ढलान आना शुरू हुआ। हालांकि, वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। कल रविवार को 11वें दिन कुली ने 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज सोमवार 12वें दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'कुली' ने सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं।

कुली को लेकर आया बड़ा अपडेट - फोटो : एक्स - TheCoolieMovie
बजट तक पहुंचने में तय करनी है लंबी दूरी
फिल्म का टोटल कलेक्शन 259 करोड़ रुपये हो गया है। 250 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद अब इस फिल्म का कारवां 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ चला है। इस फिल्म को करीब 400 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। फिलहाल अपने बजट तक पहुंचने में इसे लंबी दूरी तय करनी है।
विज्ञापन

श्रुति हासन-कुली - फोटो : एक्स
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इसमें रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी अहम रोल में हैं। उनके अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र राव और सत्यराज जैसे सितारे भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें