फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Roy: अक्षय कुमार की बेटी को मिली साइबर धमकी पर रोहित रॉय का रिएक्शन, बोले- यह सबके लिए चिंता की बात है

Sat, 04 Oct 2025 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Roy On Akshay Daughter Faced Cyber Threat: अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उनकी बेटी साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बची। इस पर रोहित रॉय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सभी के लिए एक चिंताजनक बात बताया।
विज्ञापन
रोहित रॉय-अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रोनित रॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कंट्रोल' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म साइबर अपराध विषय पर बनी है। रोहित रॉय ने बढ़ते साइबर क्राइम पर चिंता जाहिर की। उन्होंने अक्षय कुमार की बेटी से जुड़ी उस घटना का भी जिक्र किया, जिसमें वह साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बची। अभिनेता अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनकी बेटी नितारा वीडियो गेम खेलते वक्त साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बच गई।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षय कुमार की घटना पर रोहित ने दिया रिएक्शन
अक्षय ने इस घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र सरकार से साइबर क्राइम से जुड़ा एक चैप्टर कोर्स में भी शामिल करने की मांग की है। बता दें कि अक्षय की बेटी नितारा सिर्फ 13 साल की हैं। मुंबई स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह अक्षय ने बताया कि 'मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी। कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं, जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं। इस दौरान एक शख्स ने मेरी बेटी से अश्लील तस्वीरें भेजने को कहा'। अक्षय कुमार के इस खुलासे के बाद ऑनलाइन सेफ्टी और डिजिटल युग में हाई-प्रोफाइल परिवारों की भी सुरक्षा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अक्षय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित रॉय ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे डिजिटल खतरे हर उम्र और हैसियत के लोगों पर हावी हो गए हैं। 

रोहित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'ये अपराधी चालाक होते हैं'
रोहित रॉय ने कहा, 'सार्वजनिक हस्तियों के लिए ऐसे मुद्दों से बचना बेहद मुश्किल है। यह सभी के लिए चिंता का विषय है। कोई भी इन अपराधों की पहुंच से बाहर नहीं है'। रोहित रॉय ने आगे बताया कि किस तरह धोखा देने के लिए भरोसे और जान-पहचान का फायदा उठाते हैं। कई लोग, जिनमें अभिनेता भी शामिल हैं, जो अक्सर यह मान लेते हैं कि उन्हें निशाना नहीं बनाया जाएगा, क्योंकि वे निजी जानकारी साझा नहीं करते। लेकिन सच्चाई यह है कि ये अपराधी चालाक होते हैं। वे मैसेज और ईमेल को इस तरह से लिख सकते हैं कि सामने वाले को लगे जैसे यह किसी दोस्त या परिचित ने भेजा है।
विज्ञापन

अपने साथ हुए फ्रॉड का किया जिक्र
रोहित ने अपने साथ होने वाली एक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें एक करीबी दोस्त के नंबर से मैसेज आया, जिसमें पैसे मांगे गए। रोहित ने कहा, 'शख्स के बोलने का अंदाज मुझे अपने दोस्त जैसा नहीं लगा तो शक हुआ। जब मैंने वापस कॉल करने की कोशिश की, तो नंबर लगातार बिजी आ रहा था। तभी मुझे एहसास हुआ कि यह एक फ्रॉड है'। रोहित ने यह भी बताया कि वर्षों पहले वे एक फिशिंग घोटाले का शिकार हुए थे, और इसे एक गलती बताया। बात करें फिल्म 'कंट्रोल' की तो यह 10 अक्तूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें