हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर इन दिनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल वे अपने साथी कलाकार जेरेमी रेनर के ठीक होने का जश्न मना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 जेरेमी रेनर एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे।
हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर इन दिनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल वे अपने साथी कलाकार जेरेमी रेनर के ठीक होने का जश्न मना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 जेरेमी रेनर एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। आइए आपको बताते हैं अपने साथी के ठीक होकर लौटने पर क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने क्या प्रतिक्रिया दी है।
जेरेमी रेनर का ठीक होना है चमत्कार
विज्ञापन
फिल्म 'एवेंजर्स' में क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने रेनर के साथ काम किया था। क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर रेनर से बहुत प्यार करते हैं और उनका काफी सम्मान भी करते हैं। हाल में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने एक साथ कहा, 'हमारे लिए रेनर का ठीक होना किसी चमत्कार से कम नहीं है'।
यह जेरेमी रेनर की जीत है
क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपने साथी कलाकार जेरमी रेनर के ठीक होने की खुशी मना रहे हैं। अभिनेता कहते हैं, 'हमें लगा नहीं था कि रेनर ठीक होकर हमारे पास लौट पाएगा। हम सब डर गए थे। हमने उसके लिए काफी प्रार्थना की। रेनर की हॉस्पिटल वाली तस्वीरें हमें काफी उदास करती थीं'।
रेनर हुए थे बर्फीले हादसे का शिकार
क्रिस हेम्सवर्थ कहते हैं, 'मैं काफी दिनों तक रेनर की आवाज को नहीं सुन पाया। मुझे लगता था कि मैंने अपने दोस्त को खो दिया, लेकिन अब वे ठीक होकर लौट आए हैं। रेनर का हमारे बीच में होना किसी चमत्कार से कम नहीं है'। वहीं रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने कहा, 'रेनर को अपने साथ देखकर मैं काफी खुश हूं। उनका ठीक होना उनके आत्मविश्वास की जीत है'।