फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

They Call Him OG: चिरंजीवी ने परिवार के साथ देखी 'दे कॉल हिम ओजी', भाई पवन कल्याण की तारीफ में लिखी ये बात

Tue, 30 Sep 2025 02:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi Praise They Call Him OG: साउथ के अभिनेता चिरंजीवी ने परिवार के साथ फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' देखी है। इसके बाद उन्होंने एक्स पोस्ट में फिल्म की तारीफ की है।
विज्ञापन
परिवार के साथ चिरंजीवी - फोटो : एक्स@KChiruTweets
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण अपनी नई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में साउथ के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी ने मंगलवार को फिल्म की तारीफ की है। फिल्म देखने के बाद चिरंजीवी ने एक्स पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने फिल्म के कलाकारों की खूब तारीफ की।
विज्ञापन

परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे चिरंजीवी
'दे कॉल हिम ओजी' देखने के बाद चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा कि यह फिल्म हॉलीवुड की तरह है। मेगास्टार ने अपने परिवार के साथ फिल्म देखी। उनके साथ उनके बेटे राम चरण भी थे। अभिनेता ने फिल्म को एक शानदार गैंगस्टर फिल्म बताया।
 

हॉलीवुड से की फिल्म की तुलना
चिरंजीवी ने लिखा 'मैंने अपने पूरे परिवार के साथ 'दे कॉल हिम ओजी' देखी। इसके हर पल का भरपूर आनंद लिया। यह फिल्म हॉलीवुड के मानकों की तरह है। फिल्म ने सही भावनाओं को बरकरार रखा है। यह अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर की शानदार फिल्म है। शुरुआत से अंत तक, निर्देशक ने फिल्म को अच्छी तरह से दिखाया है। सुजीत को बधाई।' 

यह खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: वीकएंड के बाद सुस्त हुई 'ओजी' की कमाई, जानें 'जॉली एलएलबी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दे कॉल हिम ओजी - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी ने टीम की तारीफ की
चिरंजीवी ने आगे लिखा 'कल्याण बाबू को पर्दे पर देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। उन्होंने अपने स्वैग से फिल्म को अलग पहचान दिलाई। उन्होंने फैंस को वह चीज दी, जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। थमन एस ने संगीत में अपनी आत्मा डाल दी। रवि के चंद्रन ने बेहतरीन दृश्य दिखाए। संपादन बेहतरीन था। टीम के हर एक सदस्य ने अपना सबसे अच्छा दिया।'
विज्ञापन

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर ओजस गंभीरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई वर्षों से लापता है। फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगवॉर पर आधारित है। बॉलीवुड के अभिनेता इमरान हाशमी ने इस फिल्म से साउथ की फिल्म में डेब्यू किया है। सुजीत द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका मोहन और अर्जुन दास भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें