फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना को शुक्राचार्य के किरदार में देख यूजर्स को याद आए अमिताभ बच्चन, दी ऐसी प्रतिक्रिया

Tue, 30 Sep 2025 01:58 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fans Reaction On Akshaye Khanna Look: ‘औरंगजेब’ के बाद अब अक्षय खन्ना प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय का फर्स्ट लुक आज सामने आया है। जानिए अक्षय को शुक्राचार्य के किरदार में देख क्या बोले नेटिजेंस?
विज्ञापन
अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स@PrasanthVarma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ फेम निर्देशक प्रशांत वर्मा अपने ‘प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ के तहत अगली फिल्म ‘महाकाली’ लेकर आ रहे हैं। आज फिल्म से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। अक्षय खन्ना ‘महाकाली’ में असुरों के गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। सामने आए पहले लुक में अक्षय काफी दमदार अंदाज में दिख रहे हैं। सफेद  बड़े बालों और बड़ी दाढ़ी में अक्षय खन्ना को पहचानना मुश्किल हो रहा है। उनकी एक आंख भी सफेद नजर आ रही है। अब अक्षय का ये खतरनाक लुक सामने आने के बाद फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यूजर बोले- 40% अमिताभ बच्चन डाउनलोड

विज्ञापन

अधिकांश यूजर अक्षय के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर को अक्षय खन्ना का लुक देखकर ‘कल्कि 2898 एडी’ के अमिताभ बच्चन याद आ गए। जहां बिग बी ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। एक यूजर ने अक्षय के लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘अमिताभ बच्चन 40% डाउनलोड’। जबकि कई अन्य यूजर्स ने भी अक्षय के लुक की तुलना अमिताभ बच्चन के लुक से की है।

विज्ञापन






फैंस ने की अक्षय के लुक की तारीफ
कई लोगों ने अक्षय खन्ना के इस लुक की तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा, ‘औरंगजेब, एजेंट और अब शुक्राचार्य। एक साल में एक ही आदमी के तीन अलग-अलग लुक। अक्षय खन्ना बहरूपिया हैं।’ जबकि कुछ एक अन्य यूजर्स ने अक्षय के लुक की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया है। एक प्रशंसक का कहना है कि अक्षय लगातार अच्छे किरदार निभा रहे हैं। ये अक्षय खन्ना का जमाना है।
 




 

यह खबर भी पढ़ेंः Akshaye khanna: ‘महाकाली’ से सामने आया अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक, असुरों के गुरु के दमदार किरदार में आएंगे नजर

 

फैंस को याद आया ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ का किरदार
अक्षय के ‘छावा’, ‘धुरंधर’ और इससे भी पहले ‘दृष्यम 2’ के किरदारों को याद करते हुए अब ‘शुक्राचार्य’ के किरदार में अक्षय को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर ने कहा कि अक्षय वाकई अपने अभिनय से पागल कर रहे हैं। एक यूजर ने अक्षय को पुराना टैलेंट बताया और उनकी तारीफ की। एक चाहने वाले ने कहा कि अक्षय हमेशा अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस देते हैं, लोगों का दिल जीतते हैं फिर गायब हो जाते हैं। उसके बाद फिर एक दमदार किरदार के साथ वापसी करते हैं।
 


 
 

 

‘हनुमान’ से हुई थी पीवीसीयू की शुरुआत
प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत पिछले साल तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ के साथ हुई थी, जो भगवान हनुमान की कहानियों से प्रेरित थी। अब इस यूनिवर्स के तहत एक और फिल्म ‘जय हनुमान’ भी घोषित हो चुकी है। इसमें ऋषभ शेट्टी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। अब काली देवी पर आधारित ‘महाकाली’ इस फ्रैंचाइजी की तीसरी सुपरहीरो फिल्म है। इस ब्रह्मांड में ‘अधीरा’ भी शामिल है, जिसमें दसारी कल्याण भगवान इंद्र से प्रेरित एक पात्र के रूप में नजर आने हैं। वहीं मोक्षज्ञ तेजा अभिनीत एक अभी तक अनटाइटल फिल्म भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें