फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: चार साल बाद मंचीय वापसी करने जा रहीं सेलीन डियोन, ‘जोकर 2’ से पहले लेडी गागा का जलवा

Fri, 26 Jul 2024 10:08 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में सेलीन डियोन और लेडी गागा एक साथ प्रस्तुति देगी। दोनों दिवंगत फ्रेंच गायिका एडिथ पियाफ के क्लासिक गानों को गाती नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
सेलीन डियोन और लेडी गागा - फोटो : इंस्टाग्राम @celinedion/@ladygaga
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की राजधानी पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार का उद्घाटन कार्यक्रम काफी अलग और खास होने वाला है। इसकी एक वजह तो यह है कि इस बार किसी स्टेडियम के बजाय नदी पर उद्घाटन होगा। इससे पहले खिलाड़ी स्टेडियम में मार्च करते हुए प्रवेश किया करते थे, मगर इस बार खिलाड़ी सीन नदी पर छह किलोमीटर की परेड करेंगे। इस दौरान 10,500 खिलाड़ियों में से 7,000 खिलाड़ी 94 नावों पर सवार होंगे और नदी किनारे खड़े दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढाएंगे और दूसरी वजह है सेलीन डियोन और लेडी गागा की प्रस्तुति।

विज्ञापन

सेलीन डियोन - फोटो : इंस्टाग्राम @celinedion
इस भव्य आयोजन में कई मशहूर हस्तियां प्रस्तुतियां देंगी। इनमें एक नाम तो फ्रांसीसी गायिका अया नाकामुरा का है, लेकिन लोगों की दिलचस्पी सेलीन डियोन और लेडी गागा की प्रस्तुति में हैं। दोनों गायिका एक साथ दिवंगत फ्रेंच गायिका एडिथ पियाफ के क्लासिक गानों को गाती नजर आएंगी। अब बस यह देखना है कि वे 'हाइमने ए लामोर' गाने वाली हैं या फिर 'ला वी एन रोज' या फिर दोनों ही। 

लेडी गागा - फोटो : इंस्टाग्राम @ladygaga
सेलीन डियोन के प्रशंसक उनकी परफॉर्मेंस को लेकर काफी उत्साहित है, क्योंकि वो चार साल बाद लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। वो आखिरी बार साल 2020 में स्टेज पर दिखी थीं। दरअसल, सेलीन 'स्टिफ पर्सन सिंड्रोम' से जूझ रही थी। यह एक ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें मांसपेशियां अकड़ने लगती है। वहीं, लेडी गागा पर भी दर्शकों की नजर रहेगी। हाल ही में, 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें लेडी गागा भी अभिनय करती नजर आएंगी। वॉकिन फीनिक्स और लेडी गागा की जोड़ी को परदे पर देखना काफी अलग किस्म का अनुभव होने वाला है। इस फिल्म का निर्माण वार्नर ब्रदर्स द्वारा किया गया है और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के पास पेरिस ओलंपिक के कवरेज के राइट्स हैं।

Universal Music Group: यूनिवर्सल म्यूजिक स्टॉक को लगा बड़ा झटका, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू में आई कमी
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
खिलाड़ियों की परेड की बात करें तो यह पेरिस शहर की कई ऐतिहासिक जगहों के आसपास से गुजरेगी। इनमें नोट्रे डेम कैथेड्रल, पोंट नेफ, लौवर, प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड और एफिल टॉवर शामिल हैं। इस परेड के दौरान नदी, पुल और उसके किनारों पर मौजूद इमारतों पर 12 झांकियां भी दिखाई जाएंगी। इसके अलावा इन्हें आसमान में भी लाइव दिखाया जाएगा।

Will Smith: जब विल स्मिथ ने की थी महाभारत और अर्जुन पर बात, यूजर्स बोले- आप तो भारतीयों से बेहतर जानते हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें