फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CassMae: कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने की पीएम मोदी की तारीफ, गाने का अनुभव साझा करते हुए कही यह बात

Fri, 01 Mar 2024 12:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु के पल्लदम में जर्मन गायिका और उनकी मां से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर गायिका का  वीडियो साझा किया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मन गायिका और गीतकार कैसेंड्रा माई स्पिटमैन इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात में उन्हें 'अच्युतम केशवम' गाकर सुनाया था। उनके इस भजन से पीएम मोदी काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे। इस मुलाकात का एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी मधुर आवाज में प्रधानमंत्री को भजन सुनाती दिखी थीं। 
विज्ञापन

DeepVeer : प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखे दीपिका-रणवीर, एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे आए नजर

गायिका ने साझा किया अनुभव
अब एएनआई से बात करते हुए गायिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अपना अनुभव साझा किया है। स्पिटमैन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए  कहा, "यह बहुत दिलचस्प था। मेरा मतलब है कि वे बहुत मजाकिया हैं। हमने साथ में जुगलबंदी की। मैंने उनके लिए दो गाने गाए। एक तमिल गाना था और दूसरा अच्युतम केशवम।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: गौरी के प्यार में दीवाने शाहरुख ने तीन बार रचाई शादी, अभिनेता के दोस्त विवेक का खुलासा

पीएम मोदी ने शेयर किया था वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु के पल्लदम में जर्मन गायिका और उनकी मां से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर गायिका का वीडियो साझा किया था। वीडियो में कैसेंड्रा 'अच्युतम केशवम' और एक तमिल गाना गाकर अपनी संगीत प्रतिभा दिखाती नजर आई थीं। वहीं, पीएम मोदी उनके प्रदर्शन का आनंद लेते हुए दिखे थे। इस वीडियो के साथ पीएम मोदी ने एक नोट साझा कर पीएम मोदी की तारीफ की थी।
Sunflower 2: ‘सनफ्लॉवर’ का सीजन 2 देखने की तैयारी में हों, तो ये खबर न पढ़ें, अदा शर्मा ने दे दिया स्पॉयलर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें