फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला चश्मा...ऑफ शोल्डर ड्रेस; कान फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया ने लगाया बोल्डनेस का तड़का; देखिए तस्वीरें

Wed, 13 May 2026 10:33 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tara Sutaria at Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन आज बुधवार को तारा सुतारिया भी पहुंचीं। वे ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं।
विज्ञापन
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन 12 मई से 79वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ। यह फेस्टिवल 23 मई तक चलेगा। दुनियाभर की सिनेमा और फैशन इंडस्ट्री की हस्तियां यहां पहुंच रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने वहां शिरकत की है और अपने लुक से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके अलावा तारा सुतारिया ने भी इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया है। उनका लुक सामने आया है।

विज्ञापन

तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria
विंटेज लुक में छाईं तारा
तारा सुतारिया आज कान फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन नजर आईं। बोल्ड और विंटेज लुक से उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई है। तारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। साथ ही लिखा कि इस फेस्टिवल में हिस्सा लेकर वे बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं।



बोलीं- 'कल के पल होंगे खास'

तारा ने कैप्शन लिखा है, 'कान फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यहां रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'वुमन इन सिनेमा गाला' में सम्मानित होकर बेहद उत्साहित हूं। कल शाम एक बहुत बड़ा पल होगा। आप लोग जुड़े रहिएगा। तब तक के लिए, पहले दिन के कुछ पल।



रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा

तारा सुतारिया ने अपने पहले दिन के लुक से ही लाइमलाइट लूट ली है। कल गुरुवार को वे रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने वाली हैं। देखना होगा कि वे किस अंदाज में शिरकत करेंगी।



काले चश्मे ने जड़ दिए चार चांद

तारा ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउम में दिखी हैं। पर्ल ईयरिंग्स से उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया है। काला चश्मा लगाकर वे पोज देती दिखी हैं। 
विज्ञापन



नेटिजंस बोले- 'कल का इंतजार है'

तारा के इस लुक की नेटिजंस भी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। दिशा पाटनी ने लिखा है, 'खूबसूरत'। वहीं, यूजर्स लिख रहे हैं, 'हमें कल के लुक का बेसब्री से इंतजार है'। तारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें