फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert De Niro: 'मेरे पास ऑप्शन नहीं..मौत से क्यों डरूंगा?' रॉबर्ट डी नीरो ने क्यों दिया चौंकाने वाला बयान

Thu, 15 May 2025 08:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Robert De Niro: अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ने अपनी मृत्यु और डॉक्यूमेंट्री रिलीज को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने विचार प्रकट किए और कहा कि उनके न रहने पर भी फिल्म का निर्माण चलता रहेगा।
 
विज्ञापन
रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : इंस्टाग्राम-@festivaldecannes
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ने 78वें कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में उनकी नई डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ। इस दौरान अभिनेता ने अपनी मृत्यु के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन

अपनी मृत्यु को लेकर क्या बोले अभिनेता? 
वैराइटी के मुताबिक 81 साल के रॉबर्ट डी नीरो ने अपनी मृत्यु के बारे में बात करते हुए कहा, ‘आखिरकार, यह कुछ ऐसा होगा जिसे केवल समय ही विशेष बना सकता है। यह आवश्यक नहीं है कि मैं अपनी अंतिम चीज देखूं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें मृत्यु से डर लगता है? तो उन्होंने कहा कि, ‘मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, इसलिए आपको इससे डरना नहीं चाहिए।’


यह खबर भी पढ़ें: Nitanshi Goel: कान फेस्टिवल में नितांशी का अनोखा अंदाज, मधुबाला और श्रीदेवी समेत कई एक्ट्रेस को दिया ट्रिब्यूट

विज्ञापन

मृत्यु से डर लगता है…
अभिनेता ने आगे कहा, ‘मुझे डर लगता है, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। इसलिए यदि आप जानते हैं कि आपके पास कोई विकल्प नहीं है, तो आपको इससे डरना नहीं चाहिए। आपको बस जीवन को गले लगाना, आगे बढ़ना और हर अच्छी-बुरी चीज को स्वीकार करना सीखना है।’


यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान में पहली बार किसी एक्टर पर लगा बैन, दुष्कर्म के आरोपी थियो नवारो को रेड कारपेट पर एंट्री नहीं


डॉक्यूमेंट्री को लेकर क्या कहा?
अपनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात करते हुए रॉबर्ट डी नीरो ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि डॉक्यूमेंट्री कब रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि उनकी मृत्यु के बाद भी फिल्म का निर्माण जारी रह सकता है। जे आर की ओर इशारा करते हुए डी नीरो ने कहा, जब मैं नहीं रहूंगा, तो वह हमेशा शूटिंग करते रहेंगे और जब मैं अपने ताबूत में रहूंगा, तब भी मुझसे सवाल पूछते रहेंगे। कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 13 मई, 2025 को शुरू हुआ है और यह 24 मई, 2025 तक चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें