फैन ने प्रीति से पूछा सवाल
एक फैन ने प्रीति से पूछा 'इस पर आपकी क्या राय है कि इतने सारे कलाकारों और मशहूर बॉलीवुड सितारों ने पहलगाम हमले की निंदा नहीं की और न ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों का समर्थन किया? हम आपकी इस बात के लिए सराहना करते हैं कि आपने भारत के पक्ष में बोला, लेकिन बॉलीवुड में कई लोग भारत के पक्ष में नहीं खड़े हुए।'
फौजियों से ज्यादा मजबूत होते हैं परिवार
फैन के सवाल का जवाब देते हुए प्रीति ने लिखा 'मैं हर किसी के बारे में नहीं बोल सकती क्योंकि लोग चीजों को अलग-अलग तरीके से समझते हैं। एक फौजी बच्चा होने और सेना के बैकग्राउंड से आने की वजह से ये चीजें मेरे दिल के बहुत करीब हैं, इसलिए मैं इस बारे में बहुत मुखर हूं कि मैं कैसा महसूस करती हूं। मैंने हिम्मत, पसीना, खून और आंसू करीब से देखे हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि फौजी परिवार खुद फौजियों से ज्यादा मजबूत होते हैं।'
Naomika Saran: मैडॉक ऑफिस के बाहर नजर आईं राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका, यूजर्स ने लगाईं ये अटकलें
बयां किया सैनिकों का दर्द
प्रीति ने आगे लिखा 'क्या आपने उन माताओं को देखा है जो अपने बेटों को हमारे देश के लिए कुर्बान कर देती हैं, वे पत्नियां जो अपने पतियों को फिर कभी मुस्कुराते हुए नहीं देख पाएंगी। वे बच्चे जिनके पिता या माता कभी भी उन्हें जिंदगी में मार्गदर्शन नहीं दे पाएंगे! यह उनकी वास्तविकता है। यह दूसरों की राय के बावजूद कभी नहीं बदलेगी। इसलिए भगवान उन सभी की रक्षा करे।'
प्रीति जिंटा का वर्क फ्रंट
प्रीति जिंटा के काम की बात करें तो वह सात साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। वह राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं।