फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: भतीजे से पहली बार मिलकर ऐसी थी अनन्या पांडे की प्रतिक्रिया, चचेरी बहन अलाना ने साझा की जानकारी

Sun, 08 Sep 2024 11:57 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज डेब्यू सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी चचेरी बहन ने अपने बेटे से अभिनेत्री की पहली मुलाकात का जिक्र किया है। 
 
विज्ञापन
अनन्या पांडे-अलाना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday/alannapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल में ही करण जौहर के प्रोडक्शन तले 'कॉल मी बे' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इस हालिया रिलीज सीरीज के लिए उन्हें काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। इस बीच अनन्या की चचेरी बहन और सोशल मीडिया हस्ती अलाना पांडे ने उन्हें लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने अभिनेत्री के अपने बेटे से हुए पहली मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कॉल मी बे स्टार को भारत में पहली बार अपने बेटे रिवर से मिला कर उन्हें एक सुखद सरप्राइज दिया था। अलाना ने इस दौरान अभिनेत्री की प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन


रिवर से पहली मुलाकात पर अनमोल था अनन्या का रिएक्शन
हिंदुस्तान टाइम्स को हाल में ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान अलाना ने मां बनने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने इस दौरान अपनी चचेरी बहन और अभिनेत्री अनन्या पांडे की अपने बेटे के रिवर के साथ पहली मुलाकात को भी याद किया। अलाना लॉस एंजिल्स में रहती हैं। हाल में ही उन्होंने परिवार के सदस्यों को सरप्राइज देते हुए भारत आई थीं। उन्होंने कहा कि अनन्या और उनकी मां भावना पांडे को लगा कि वो पूजा समारोह के लिए आ रही हैं, लेकिन वो वास्तव में उनसे रिवर को पहली बार मिलाने आ रही थीं। उन्होंने कहा कि पहली बार उनके बेटे को देखकर अनन्या और उनकी मां की प्रतिक्रिया बेहद अनमोल थी। दोनों उसे पकड़ कर लगातार प्यार करते जा रहे थे। 
Deepika Padukone: सिद्धिविनायक मंदिर में मंगलसूत्र पहनकर नहीं गईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स देने लगे ज्ञान
विज्ञापन

वीडियो साझा कर की थी मां बनने की घोषणा
अलाना पांडे ने बीते 8 जुलाई को अपने बेटे रिवर को जन्म दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने मां बनने के अनुभव को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक है। उन्होंने कहा कि वो और उनके पति अब प्यारे बच्चे के माता-पिता बनकर इश्वर के आभारी हैं। उन्होंने कहा, जब माता-पिता एक नए परिवार की शुरुआत करते हैं, तो दोनों एक इंसान के रूप में भी विकसित होते हैं। अलाना ने अपने नवजात बच्चे के जन्म पर एक वीडियो साझा किया था, जिसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा,"हमारी नन्ही परी यहां है।" अनन्या पांडे ने भी उनके इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए लिखा था,"मेरा खूबसूरत भतीजा।" 
विज्ञापन

अनन्या पांडे को पसंद नहीं थी अपनी इस फिल्म की स्क्रिप्ट
'सीटीआरएल' में आएंगी नजर 
बात करें अनन्या के वर्क फ्रंट की, तो वह हालिया रिलीज वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आ रही हैं। ये सीरीज बीते 6 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को कोलिन डी'कुन्हा ने निर्देशित किया है। इसके अलावा अनन्या जल्द ही फिल्म 'सीटीआरएल' में भी नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। 'सीटीआरएल' एक साइबर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विहान समत भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 4 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Salman Khan: अंबानी के घर गणपति दर्शन के दौरान रेखा ने सलमान खान को लगाया गले, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें