फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: कहां होगा जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार? कैबिनेट बैठक में होगा फैसला, बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

Sat, 20 Sep 2025 11:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Cremation: मशहूर भारतीय सिंगर जुबीन गर्ग का कल शुक्रवार 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कहां होगा, कल इसका फैसला एक कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायक जुबीन गर्ग का कल शुक्रवार को एक हादसे में निधन हो गया। इससे असम समेत पूरा देश सदमे में है। गर्ग का परिवार गहरे शोक में है और सिंगापुर से उनके पार्थिव शरीर के लौटने का इंतजार कर रहा है। गर्ग के शहर के निवासी उनके घर पर उमड़ रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिग्गज सिंगर का अंतिम संस्कार कहां होगा, इसे लेकर कल रविवार को कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


कल होगी कैबिनेट बैठक, अंतिम संस्कार स्थल पर लिया जाएगा फैसला
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'हमारे प्रिय जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर निर्णय लेने के लिए कल शाम 6 बजे कैबिनेट की बैठक होगी'। बता दें कि जुबीन गर्ग के निधन पर असम सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए तीन दिन का राजकीय शोक का एलान किया है।
 

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "रात 11.30 बजे हमारे प्रिय ज़ुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेगा... हमें उम्मीद है कि सुबह 2 बजे तक उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी ले जाया जाएगा... विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा मेरे साथ दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे।  मैं कल दोपहर तक गुवाहाटी लौट आऊंगा। असम कैबिनेट की बैठक कल शाम 6 बजे होगी और हम अंतिम संस्कार स्थल पर निर्णय लेंगे।"

कल कर सकेंगे जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन
इसके अलावा मुख्य सचिव, असम के एक्स अकाउंट से भी एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, 'असम सरकार अत्यंत दुःख के साथ सूचित करती है कि जीवन से भी महान कलाकार, सांस्कृतिक प्रतीक, फिल्म निर्माता और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर कल, 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सरसजाई स्टेडियम) में मित्रों, फॉलोअर्स और फैंस के अंतिम दर्शन हेतु रखा जाएगा।
 

लोगों से की सहयोग की अपील
पोस्ट में आगे लिखा है, 'सभी से अनुरोध है कि वे असम के प्रिय सपूत की अंतिम यात्रा को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने और यादगार विदाई बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें'। बता दें कि जुबीन गर्ग असमिया संगीत के दिग्गज सिंगर थे। उन्होंने हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी अपनी सुरीली आवाज से जादू बिखेरा। जुबीन गर्ग को बॉलीवुड में 'गैंगस्टर' फिल्म के 'या अली' गाने से लोकप्रियता मिली। बता दें कि जुबीन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें