फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rise And Fall: राइज एंड फॉल शो में प्रतियोगियों ने धूमधाम से मनाया आरुष का जन्मदिन; मिला ये अनमोल तोहफा

Sat, 20 Sep 2025 08:53 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise And Fall New Promo: हाल ही में राइज एंड फॉल रियलिटी शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें प्रतियोगी आरुष का जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। जानिए उनका सरप्राइज गिफ्ट। 

विज्ञापन
राइज एंड फॉल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइज एंड फॉल रियलिटी शो भी काफी चर्चाओं में है। आज शनिवार को शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सभी प्रतियोगी आरुष का जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें केक खिला रहे हैं। शो में उन्हें सरप्राइज गिफ्ट मिला, जिसे देख वो गदगद हो उठे। 

कंटेस्टेंट्स ने मनाया जन्मदिन

विज्ञापन

एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें प्रतियोगियों द्वारा आरुष का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी उन्हें हैप्पी बर्थडे बोल रहे हैं और केक का आनंद ले रहे हैं। इसी पर आरुष कहते हैं, 'बर्थडे पार्टी देख रहे हो हमारी।' इसपर शो होस्ट अशनीर ग्रोवर कहते हैं, 'इसे और खास बनाएं?'

यह खबर भी पढ़ें: Mohanlal: ‘आप इस ताज के हकदार हैं’, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर मोहनलाल के खास दोस्त ममूटी ने दी बधाई
विज्ञापन

 


आरुष को मिला माता-पिता का आशीर्वाद
आगे वीडियो में देखा जाता है कि आरुष के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उन्हें सबसे अनमोल सरप्राइज गिफ्ट मिलता है। आरुष के माता-पिता और पूरे परिवार को वीडियो कॉल के जरिए आरुष से मिलवाया जाता है। प्रोमो में उनकी मां कहती हैं, ‘खाओ-पीओ, सेहत का ध्यान रखो और खुश रहो।’ फिर उनके पिता कहते हैं, ‘तुमने सबके दिलों को जीता है और अब शो जीत कर ही आना है।’

यह खबर भी पढ़ें: Nishaanchi Day 2 Box Office: दो दिनों में एक करोड़ भी नहीं जुटा पाई 'निशानची', दूसरे दिन भी हालत रही दुबली

ये प्रतियोगी शो में आ रहे नजर
‘राइज एंड फॉल’ शो में अरबाज पटेल के अलावा कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि पवन सिंह भी शो में मौजूद हैं, जिन्होंने शो छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें