फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय के घर बम होने की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

Sun, 27 Jul 2025 05:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bomb Hoax At Actor Vijay Residence: साउथ एक्टर विजय के घर पर रविवार सुबह बम होने की झूठी खबर पुलिस को दी गई। एक अनजान शख्स ने पुलिस को कॉल करके बताया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।
विज्ञापन
विजय - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड स्थित नीलंकराई इलाके में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता और तमिझा वेत्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष विजय के घर पर बम रखे जाने की सूचना मिली। ये कॉल चेन्नई पुलिस कंट्रोल रूम को तड़के लगभग 5:20 बजे की गई थी, जिसमें एक अनजान व्यक्ति ने दावा किया कि विजय के निवास पर विस्फोटक लगाया गया है।
विज्ञापन




पुलिस को दी झूठी जानकारी 
जैसे ही ये सूचना पुलिस को मिली, तुरंत बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वाड की तीन टीमें, एक स्निफर डॉग यूनिट के साथ घटनास्थल पर रवाना हुईं। पूरे घर और उसके आस-पास के इलाके की बारीकी से तलाशी ली गई। लगभग एक घंटे की कड़ी जांच के बाद पुलिस ने ये साफ किया कि किसी भी प्रकार का विस्फोटक उपकरण मौजूद नहीं है। ये कॉल महज एक अफवाह साबित हुई।
 
विज्ञापन

एक्टर विजय। - फोटो : PTI
दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई
बम की धमकी भले ही झूठी निकली हो, लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों ने इसे पूरी गंभीरता से लिया। नीलंकराई थाने की पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलर की पहचान की जा रही है और कॉल ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी शरारत भरी कॉल समाज में दहशत फैलाने का प्रयास करती हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजनीति में सक्रिय हैं विजय
गौरतलब है कि अभिनेता विजय, न सिर्फ एक चर्चित फिल्म स्टार हैं बल्कि उन्होंने हाल ही में राजनीति में भी कदम रखा है। तमिझा वेत्री कजगम (TVK) के गठन के बाद से वो तमिलनाडु की राजनीति में एक नई ताकत के रूप में उभरे हैं। कई विश्लेषकों का मानना है कि विजय की राजनीतिक सक्रियता और जन समर्थन उन्हें कुछ विरोधियों के निशाने पर भी ला सकती है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस धमकी के पीछे कोई राजनीतिक मंशा थी या महज एक शरारती प्रयास।

घर पर मौजूद नहीं थे विजय
सूत्रों के मुताबिक, जब ये जानकारी मिली, उस समय विजय अपने घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि उनके परिवार और स्टाफ वहीं पर थे। पुलिस ने सभी को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाके की घेराबंदी कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें