‘मैं तो पाकिस्तानी कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट करूंगा। वो लोग भी आएंगे, अभी वाे डरे हुए हैं। पंजाबी फिल्में और बाकी फिल्में भी हैं, जिनमें वह काम करेंगे। मेरा मानना है कि आर्ट को बिल्कुल अलग रखना चाहिए।’ यह कहना है पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी का। हाल एक इंटरव्यू में वह यह बातें करते नजर आए।
देश के साथ खड़े रहने की बात भी कही
इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई बातचीत में जसबीर जस्सी एक तरफ पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की बात करते हैं। वहीं वह अपने देश के लिए साथ खड़े रहने की बात भी कहते हैं। जसबीर जस्सी का कहना है, ‘हम अपने देश के साथ हैं, यह कहने वाली बात नहीं है। हम लोग बॉर्डर पर बैठे हैं। हम लोग तो बॉर्डर पर लड़ने वाले लोग हैं, इन बातों का असर हमारे ऊपर बहुत होता है। देखिए, हम पंजाब के साथ खड़े होंगे तो ही भारत से खड़े होंगे।’
ये खबर भी पढ़ें: Border 2: दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को लेकर दी बड़ी अपडेट, साथियों के साथ मनाया जश्न
पहले भी पाकिस्तानी कलाकारों को किया सपोर्ट
पिछले दिनों भी जब दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के एक्टिंग करने पर बवाल खड़ा हुआ तो भी जसबीर जस्सी ने उन्हें सपोर्ट किया। जसबीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों से समस्या है तो पहले यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म से सारे पाकिस्तानी गाने हटा दिए जाएं। जसबीर का कहना है कि इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के 80 प्रतिशत गाने पाकिस्तानी गानों से इंस्पायर हैं। जसबीर का मानना है कि पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगाना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
अपने बयान के कारण ट्रोल भी हुए जसबीर
पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने के अपने बयान के बाद सोशल मीडिया पर जसबीर जस्सी ट्रोल भी हो रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यह सब लाइमलाइट के लिए ऐसा कर रहे हैं।’ एक अन्यू यूजर ने लिखा, ‘अरे, इन्हें इग्नोर कीजिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इनके घर का कोई व्यक्ति पहलगाम में मर जाता, तब पता लगता।’ ऐसे ही कई कमेंट यूजर्स ने जसबीर जस्सी के बयान को लेकर किए हैं।