फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: अपनी बायोपिक में इस अभिनेत्री को देखना चाहती हैं जीनत अमान, करण जौहर के शो में किया खुलासा

Thu, 11 Jan 2024 10:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' की मेहमान बनीं। इस शो में वे नीतू सिंह के साथ पहुंचीं।
विज्ञापन
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्देशक करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में इस बार जीनत अमान और नीतू सिंह मेहमान बनकर आईं। करण जौहर ने अपने शो में आईं दोनों दिग्गज अदाकाराओं से उनके करियर और निजी जिंदगी से जुड़े मसलों पर दिलचस्प चर्चा की। इस दौरान जीनत अमान से उनकी बायोपिक का जिक्र छेड़ा गया और उनसे पूछा गया कि वे अपने किरदार में किस अभिनेत्री को देखना चाहेंगी? 

विज्ञापन


देसी गर्ल के नाम का किया जिक्र
करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए जीनत अमान ने देसी गर्ल का नाम लिया। अभिनेत्री ने बताया कि वे अपने किरदार में प्रियंका चोपड़ा को देखना पसंद करेंगी। इसके अलावा करण ने पूछा कि अगर 'सत्यम शिवम सुंदरम 2' बनती है तो आज के दौर की कौन सी अदाकारा रूपा के किरदार को बखूबी अदा करेगी? इस बार जीनत ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया।
Shah Rukh Khan: 'जब सबकुछ सही चल रहा होता है तब...,' शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी को किया याद
विज्ञापन


नीतू सिंह ने भी लिया दीपिका का नाम
करण जौहर ने एक्ट्रेस से ये सवाल शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछे। बात करें फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की तो ये फिल्म वर्ष 1978 में आई थी। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। जीनत अमान के साथ शशि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शो में जीनत अमान के साथ-साथ नीतू सिंह से भी करण जौहर ने कई सवाल पूछे। एक सवाल के जवाब में नीतू सिंह ने भी दीपिका पादुकोण का नाम लिया।
विज्ञापन

Zeenat Aman: अपनी बायोपिक में इस अभिनेत्री को देखना चाहती हैं जीनत अमान, करण जौहर के शो में किया खुलासा

अनुष्का को रखेंगी फिटनेस एक्सपर्ट!
शो के दौरान करण जौहर ने नीतू सिंह से कुछ सवाल पूछे और कहा कि वे किस कलाकार को कौन सा रोल देना पसंद करेंगी। इस दौरान नीतू सिंह से पूछा गया कि वे अपनी फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में किसे देखना पसंद करेंगी? जवाब में नीतू सिंह ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि फिटनेस एक्सपर्ट किसे रखना पसंद करेंगी तो नीतू सिंह ने अनुष्का शर्मा के नाम का जिक्र किया।
Pankaj Tripathi: 'मैं अटल हूं' की रिलीज के बाद अभिनय से ब्रेक लेंगे पंकज त्रिपाठी! बोले- अब मैं त्याग दूंगा...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें