70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान, यूं तो काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, आज भी उनकी चर्चा किसी न किसी वजह से होती रहती है। जीनत इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, जीनत ने बाकी कलाकारों की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एंट्री कर ली है। जीनत के इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। उनके इस प्लेटफॉर्म पर आने से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और जमकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने जो अपना पहला पोस्ट किया है वो भी चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ेंं- Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साउथ स्टार्स संग किया रोमांस, रोमांटिक सीन देख फैंस ने बजाईं सीटियां
कुछ घंटों पहले इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाने वाली जीनत ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। फैंस इन फोटोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर अब फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, आप हमेशा की तरह सुंदर लग रही हैं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''आपका स्वागत है मैम।'' इसके अलावा ज्यादातर लोग जीनत के पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।