जरीन खान बड़े ही संघर्षों के बाद आज इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने अपनी मां और बहन का हमेशा ध्यान रखा है। जरीन ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'एक दिन अचानक मेरे पिता हम सबको छोड़कर चले गए। हमारे पास पैसे नहीं थे और ना ही हम बड़े खानदान से थे। मेरी मां टूट गई थीं, लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि कुछ नहीं होगा, मैं सब देख लूंगी।'
जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। जरीन के डेब्यू के दौरान उनके लुक्स को कैटरीना कैफ से काफी कम्पेयर किया गया था। जरीन इन दिनों हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर रही हैं। जरीन खान आखिरी बार फिल्म ‘हम भी अकेले, तुम भी अकेले में नजर आई हैं। ये फिल्म समलैंगिकों पर बनी थी। जरीन ने फिल्म में लेस्बियन का किरदार निभाया था।