फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: उर्वशी रौतेला और रणदीप हुड्डा स्टारर सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के सेट पर लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 17 Jul 2021 07:33 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के सेट पर लगी आग।
  • इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं।
  • सीरीज में एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कर रहे साथ काम।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेल, रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के सेट पर हादसा होने की खबर आ रही है। रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला स्टारर सीरीज के सेट पर आग लग गई। आग लगने के बाद सेट पर अफरातफरी मच गई। अच्छी बात ये है कि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं आई है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, क्योंकि मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में भारी बारिश हुई थी।

विज्ञापन


बता दें, जिस वक्त ये हादसा हुआ एक्टर्स एक कोर्ट रूम सीन की शूटिंग कर रहे थे। वेब सीरीज अपने प्रोडक्शन के तीसरे चरण में है और इस साल रिलीज होने की उम्मीद है। यह शो एक थ्रिलर की थीम पर आधारित है, जिसमें सुपर-कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की बायोपिक को दिखाया जायेगा।

क्राइम-थ्रिलर वेब शो का डायरेक्शन नीरज पाठक कर रहे हैं। 'इंस्पेक्टर अविनाश' का तीसरा शेड्यूल एक हफ्ते पहले शुरू हुआ था और उर्वशी रौतेला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेड्यूल की शुरुआत की घोषणा की थी। यह पहली बार है जब रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे।
विज्ञापन

 

उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
मिस यूनिवर्स 2009 यानी उर्वशी रौतेल कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाली हैं। वह एक थ्रिलर ब्लैक 'रोज' में अभिनय करेंगी। फिल्मों की शूटिंग के साथ, वह 'थिरुतु पायल 2' के हिंदी रीमेक पर भी काम कर रही हैं। उर्वशी को आखिरी बार गुरु रंधावा के साथ 'डूब गए' गाने के वीडियो में देखा गया था। वह मोहम्मद रमजान के साथ 'वर्साचे बेबी' में भी थीं।
 
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं रणदीप हुड्डी की बात करें तो एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आए थे और उनके अभिनय की लोगों ने खूब तारीफ की थी। फिलहाल, अब एक्टर के फैंस को उनकी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें