रिचा चड्ढा इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें रिचा एक पत्रकार के किरदार में दिखेंगी। रिचा को फिल्म के सेट पर पहुंचना था। लेकिन इसके लिए रिचा को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल शूटिंग के लिए जा रही रिचा की गाड़ी अचानक खराब हो गई। रिचा चड्ढा ने फोन कर के टैक्सी को बुलाना चाहा तो फोन नेटवर्क डाउन होने से वो फोन नहीं कर सकी। ऐसे में पैदल चलने के अलावा रिचा के पास कोई विकल्प नहीं बचा।
रिचा चड्ढा बारिश में पैदल ही जुहू एसएनडीटी से जुहू होटल तक पहुंची। रिचा को 'चॉक एंड डस्टर' के लिए यहां पहुंचना था। रिचा की वजह से फिल्म की शूटिंग भी देर से शुरू हुई