सलमान खान ने किया था फिल्म को प्रोड्यूस
इस तस्वीर को बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने एक बार अपने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। एक्टर की शेयर की गई तस्वीर काफी पुरानी है। सलमान खान इन तस्वीरों में काफी यंग नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर की गोद में एक छोटा सा बच्चा भी नजर आ रहा है। तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा आज बॉलीवुड का मशहूर का अभिनेता है। एक्टर ने साल 2019 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। बता दें कि फिल्म को भाईजान सलमान खान ने ही प्रोड्यूस की थी। आज यह एक्टर 34 साल का है और काफी हैंडसम भी दिखता है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : Social media
फिल्म 'नोटबुक' से किया बॉलीवुड में डेब्यू
तो चलिए आपको बताते हैं इस एक्टर का नाम तस्वीर में सलमान खान की गोद में दिख रहा बच्चा कोई और नहीं, बल्कि जहीर इकबाल हैं। जी हां, साल 2019 में फिल्म 'नोटबुक' से जहीर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दें, जहीर सलमान खान के काफी करीब हैं।