हालांकि जब यह विवाद शुरू हुआ तो युविका ने माफी भी मांगी थी लेकिन इसका असर कुछ होता नहीं नजर आ रहा है। युविका ने ट्वीट कर लिखा था, 'हैलो दोस्तों, मैं नहीं जानती थी कि उस शब्द का क्या मतलब है, जो मैंने अपने वीडियो में इस्तेमाल किया। मैं किसी को आहत नहीं करना चाहती थीं और ना ही किसी को चोट पहुंचाना चाहती थी। मैं सभी से माफी मांगती हूं। उम्मीद है कि आप सभी लोग समझेंगे। सभी को प्यार।'
बता दें कि एडवोकेट रजत कल्सन इससे पहले क्रिकेटर युवराज सिंह और टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। दोनो मामलो में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।