शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा और अपनी बेटी मीशा के साथ IIFA 2017 में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क में हैं। शाहिद की ये प्रिंसेस अपनी क्यूटनेस की वजह से इस साल आइफा में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पापा शाहिद भी अपनी बेटी को किसी की नजर से छुपा भी नहीं रहे हैं।
हाल ही में शाहिद ने 11 महीने की मीशा के साथ एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। शाहिद ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
शाहिद ने कैप्शन लिखा 'ब्रेरफास्ट शुगर रश'। वीडियो में मीशा अपने डैड के शेड्स के साथ खेल रही है और शाहिद फनी फेस बना रहे हैं। देखें इस क्यूट प्रिंसेस के साथ शाहिद का बूमरैंग वीडियो।
Breakfast sugar rush. 🤓
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Jul 14, 2017 at 7:09am PDT
यही नहीं शाहिद का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो एक बच्चे को फनी रिऐक्शन दे रहे हैं।
How cute!!! @shahidkapoor #IIFA2017 #iifadiaries #smile #cool
A post shared by shahid kapoor's enthusiast (@thamarai2311) on Jul 14, 2017 at 12:26am PDT