मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदू सरकार' का नया गाना 'दिल्ली की रात' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में डिस्को किंग बप्पी लहरी ने अपनी आवाज का तड़का लगया है।
इस गाने को फिल्म के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ये गाना आपको 70-80 के दशक की याद दिला देगा जब डिस्को गाने खूब हिट हुआ करते थे। इंदू सरकार में कीर्ति कुल्हारी और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं।कीर्ति आखिरी बार फिल्म पिंक में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनके रोल की काफी तारीफ की गई थी। संजय गांधी के रोल में नील भी काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं सुप्रिया विनोद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। अनुपम खेर की भी फिल्म में जोरदार एक्टिंग देखने को मिलेगी।